Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर देहात में जाम की शिकायत करना पड़ा महंगा:दबंगों ने व्यक्ति से मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी

    2 hours ago

    1

    0

    कानपुर देहात के अकबरपुर कस्बे में सड़क पर लगने वाले जाम की शिकायत करना एक व्यक्ति को भारी पड़ गया। शिकायत से नाराज दबंगों ने पीड़ित के साथ कथित तौर पर गाली-गलौज की, मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। यह घटना 6 मई 2026 को शाम करीब 4 बजे हुई। अयोध्या नगर निवासी हरीशकृष्ण शुक्ला उर्फ पप्पू, जो जनहित के कार्यों से जुड़े हैं, ने पावर हाउस अकबरपुर के पास झब्बू अग्रवाल की दुकान के सामने लगने वाले जाम की समस्या को लेकर तहसील दिवस में शिकायत दर्ज कराई थी। इस शिकायत के बाद प्रशासन द्वारा कार्रवाई भी की गई थी। बताया जा रहा है कि इस प्रशासनिक कार्रवाई से नाराज होकर झब्बू अग्रवाल ने सोशल मीडिया पर पीड़ित के खिलाफ कई पोस्ट डाली थीं। हालांकि, कई अन्य सोशल मीडिया यूजर्स ने इन पोस्ट का विरोध करते हुए पीड़ित की शिकायत को सही ठहराया था। दुकान पर घरेलू सामान लेने गया था पीड़ित हरीशकृष्ण शुक्ला के अनुसार, 6 मई को शाम करीब 4 बजे वह रामचंद्र (जो झब्बू अग्रवाल के भाई हैं) की दुकान पर घरेलू सामान लेने गए थे। उसी दौरान झब्बू अग्रवाल के दोनों पुत्र वहां पहुंचे। आरोप है कि उन्होंने पीड़ित के साथ गाली-गलौज की, मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। उन्होंने कथित तौर पर यह भी कहा कि यदि भविष्य में दोबारा शिकायत की गई तो इसके गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। इस घटना के बाद पीड़ित ने अकबरपुर कोतवाली में प्रार्थना पत्र देकर अपनी सुरक्षा की मांग की है। उन्होंने आशंका जताई है कि आरोपी उन्हें झूठे मुकदमे में फंसा सकते हैं या किसी अप्रिय घटना को अंजाम दे सकते हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    संभल में चाचा की हत्या में भतीजा गिरफ्तार:ट्रैक्टर को लेकर हुआ था विवाद, सोते समय पेट्रोल डालकर आग लगाई थी
    Next Article
    एटा में विद्युत समाधान कैंप आयोजित:उपभोक्ताओं को बिल सुधार, शिकायत निस्तारण और बकाया जमा की सुविधा मिली

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment