Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर देहात में अवर अभियंता परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा:डीएम ने नकल रोकने को लेकर दिए निर्देश, 3 मई को 6 केंद्रों पर होगा एग्जाम

    3 hours ago

    1

    0

    कानपुर देहात में प्रस्तावित अवर अभियंता (सिविल) परीक्षा के सफल, शांतिपूर्ण और पारदर्शी आयोजन को लेकर डीएम ने अधिकारियों के साथ बैठक की। परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा में डीएम ने नकल पर प्रभावी रोक लगाने के लिए सभी परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी और वीडियोग्राफी की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने संदिग्ध गतिविधियों पर लगातार निगरानी रखने पर भी जोर दिया। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा आयोजित यह परीक्षा 3 मई को जनपद के 6 केंद्रों पर एक पाली में सुबह 10:00 बजे से 12:05 बजे तक संपन्न होगी। इन केंद्रों में अकबरपुर इंटर कॉलेज, श्री कृष्ण औद्योगिक इंटर कॉलेज (मोहम्मदपुर), श्री रामस्वरूप ग्रामोद्योग इंटर कॉलेज (पुखरायां), आरपीएस इंटर कॉलेज (रूरा), विवेकानंद राष्ट्रीय इंटर कॉलेज (पुखरायां) और दयानंद ग्राम औद्योगिक इंटर कॉलेज (बाढ़ापुर) शामिल हैं। डीएम ने सभी केंद्रों का पुनः भौतिक सत्यापन कराने के निर्देश दिए। उन्होंने पेयजल, स्वच्छ शौचालय, विद्युत व्यवस्था, पंखे और साफ-सफाई जैसी मूलभूत सुविधाओं को दुरुस्त रखने को कहा, ताकि परीक्षार्थियों को कोई असुविधा न हो। सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस विभाग को प्रत्येक केंद्र पर पर्याप्त बल तैनात करने के निर्देश दिए गए। सेक्टर और स्टेटिक मजिस्ट्रेट को भी पूर्व निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का सत्यापन करने को कहा गया। यातायात व्यवस्था को लेकर जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि परीक्षा केंद्रों के आसपास यातायात सुचारू रखा जाए और वाहनों की पार्किंग की उचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, जिससे जाम की स्थिति न बने। अभ्यर्थियों के आवागमन के लिए पर्याप्त परिवहन साधनों की उपलब्धता सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया गया। जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि परीक्षा में किसी भी प्रकार की अनुशासनहीनता, नकल या बाधा उत्पन्न करने वाले तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने सभी अधिकारियों को आपसी समन्वय और पूर्ण सतर्कता के साथ परीक्षा को निष्पक्ष व शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के निर्देश दिए। बैठक में आयोग के सदस्य अखंड प्रताप सिंह, मुख्य विकास अधिकारी विधान जायसवाल, अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) अमित कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक ब्रजभूषण चौधरी सहित अन्य संबंधित अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर में ओजस्वित 100% के साथ टॉपर बने:CISCE बोर्ड की 12वीं का रिजल्ट, क्रिस्टी सेकंड टॉपर बनीं
    Next Article
    फर्रुखाबाद में सिपाही से मारपीट के दो आरोपी गिरफ्तार:दोनों ने कान पकड़कर मांगी माफी, बोले- अब गलती नहीं करेंगे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment