Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर में ओजस्वित 100% के साथ टॉपर बने:CISCE बोर्ड की 12वीं का रिजल्ट, क्रिस्टी सेकंड टॉपर बनीं

    9 hours ago

    1

    0

    सीआईएससीई की ओर से ISC 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। रिजल्ट आते ही शहर के स्कूलों में जश्न का माहौल बन गया। टॉपर छात्र-छात्राएं अपने-अपने स्कूल पहुंचने लगे, जहां उनका जोरदार स्वागत किया गया। ISC 12वीं के परिणाम में शीलिंग हाउस स्कूल के छात्र ओजस्वित पसरिचा ने 100 प्रतिशत अंक हासिल कर शहर व देश में टॉप किया है। शहर में पहली बार किसी छात्र ने 100 प्रतिशत अंक पाए हैं। इससे पहले वे जेईई मेंस में 99.8 परसेंटाइल भी ला चुके हैं। 100 परसेंट के साथ ओजस्वित बने टॉपर दैनिक भास्कर से बातचीत में ओजस्वित ने बताया कि उन्होंने यह सफलता सेल्फ स्टडी के दम पर हासिल की है। उनका कहना है कि स्कूल की पढ़ाई और नियमित तैयारी से ही यह संभव हो पाया। ओजस्वित आगे Indian Institute of Science (IISc) बेंगलुरु से बीएससी करने के बाद रिसर्च फील्ड में करियर बनाना चाहते हैं। उनकी मां स्मिता पसरिचा इसी स्कूल में हिंदी शिक्षिका हैं। पिता रजनीश पसरिचा मेडिकल व्यवसाय से जुड़े हैं। 2 तस्वीर देखिए… क्रिस्टी गुप्ता 99.7% के साथ बनीं सेकेंड टॉपर मदर टेरेसा हायर सेकेंडरी स्कूल, केशव नगर की छात्रा क्रिस्टी गुप्ता ने 99.7 प्रतिशत अंक हासिल कर शहर में दूसरा स्थान प्राप्त किया है। उनकी इस उपलब्धि से परिवार और स्कूल में खुशी का माहौल है। यह इससे पहले साल 2024 में 10वीं में 99.6 परसेंट अंक लाकर सिटी टाॅपर बनी थीं। बात करते हुए बताया कि यह एक साल जेईई की तैयारी करेंगी। यह आईआईटी से सीएस ब्रांच से बीटेक करना चाहती हैं। पढ़ाई के तरीके पर बताया कि हर चैप्टर को सॉलिड तैयार किया और कांसेप्ट क्लियर रखा। इनके पिता पवन गुप्ता बिजनेसमैन और मां आरती गुप्ता ग्रहणी हैं। यह कानपुर दक्षिण के तुलसी नगर की रहने वाली हैं। अर्थशास्त्री बनना चाहती हैं नित्या शीलिंग हाउस में पढ़ने वाली 12वीं की छात्रा नित्या कुम्पावत ने 99.6% अंक हासिल किए है। नित्या के के पिता पंकज और माता कृतिका चार्टर्ड अकाउंटेंट है। इनका सिटी में तीसरा स्थान है। उन्होंने ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता और स्कूल के शिक्षकों को दिया। उन्होंने बताया कि, पढ़ाई के दौरान वह यू ट्यूब व सोशल मीडिया के अकाउंट का बिल्कुल इस्तेमाल नहीं करती थीं। 10वीं में उन्होंने 98.8% हासिल किए थे और अभी 12th के एग्जाम में भी उन्होंने स्ट्रेस फ्री होकर पढ़ाई की अब भविष्य में वह एक अच्छा अर्थशास्त्री बनना चाहती हैं। यूपीएससी क्रैक करना चाहते हैं असनाफ शीलिंग हाउस में पढ़ने वाले 12वीं के छात्र असनाफ ने 99.5 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। असनाफ की सफलता के बाद पिता मोहम्मद रिहान खान और माता खुशनुमा खान के अलावा पूरे परिवार में खुशी का माहौल है। माता-पिता ने उन्हें मिठाई खिलाकर उनकी सफलता पर उन्हें शुभकामनाएं दीं। अपनी इस कामयाबी का श्रेय उन्होंने स्कूल के शिक्षकों और माता-पिता को दिया। बताया पढ़ाई के दौरान वह सोशल मीडिया से पूरी तरीके से दूर रहे और पूरी तरीके से फोकस अपनी पढ़ाई पर भी किया। हालांकि स्कूल में समय-समय पर काउंसलिंग भी की जाती थी। जिससे उनका काफी ज्यादा मदद मिली और वह एग्जाम में बेहतर कर पाए। यह जामिया मिल्लिया इस्लामिया से बीए (हिस्ट्री) ऑनर्स करके यूपीएससी क्रैक करना चाहते हैं। बताया ट्यूशन से बेहतर सेल्फ स्टडी है। सोशल मीडिया से बनाई थी दूरी शीलिंग हाउस में पढ़ने वाले 12वीं के छात्र सूर्यांश अग्रवाल ने 99% अंक हासिल किए हैं सूर्यांश के पिता सुनील अग्रवाल जहां व्यापारी है। वहीं,माता चारु अग्रवाल ग्रहणी है। उन्होंने बताया कि, एग्जाम के समय वह बिल्कुल स्ट्रेस फ्री होकर पढ़ाई करते थे। एग्जाम के समय उन्होंने सोशल मीडिया से पूरी तरीके से दूरी बना ली थी। स्कूलों में जश्न, मिठाइयां बांटकर मनाई खुशी रिजल्ट घोषित होते ही शहर के विभिन्न स्कूलों में जश्न शुरू हो गया। छात्र-छात्राएं एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर अपनी खुशी जाहिर कर रहे हैं। कहीं ढोल-नगाड़े बजाए जा रहे हैं तो कहीं टॉपर्स का फूल-मालाओं से स्वागत किया जा रहा है। कुल मिलाकर ISC 12वीं के शानदार परिणाम ने पूरे शहर को उत्सव में डुबो दिया है। यह हैं 12वीं के टॉपर
    Click here to Read more
    Prev Article
    रामपुर पुलिस लाइन से दो कर्मी सेवानिवृत्त:कर्मियों को सम्मानपूर्वक फूलमाला व स्मृति चिन्ह देकर किया सम्मानित
    Next Article
    कानपुर देहात में अवर अभियंता परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा:डीएम ने नकल रोकने को लेकर दिए निर्देश, 3 मई को 6 केंद्रों पर होगा एग्जाम

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment