Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर देहात के सिकंदरा में स्मार्ट मीटर से उपभोक्ता आक्रोशित:बिल भरने के बाद भी कट रही बिजली, पोस्टपेड सिस्टम की तैयारी

    2 hours ago

    1

    0

    कानपुर देहात के सिकंदरा कस्बे में बिजली व्यवस्था को लेकर मंगलवार दोपहर करीब 3 बजे उपभोक्ताओं का आक्रोश सामने आया। कस्बे के आजाद नगर, पटेल नगर और अशोक नगर के दो दर्जन से अधिक लोगों ने सिकंदरा पावर हाउस पहुंचकर प्रार्थना पत्र सौंपते हुए विद्युत समस्याओं के समाधान की मांग की। उपभोक्ताओं शमसेजहां और निर्मल कुमार ने बताया कि स्मार्ट मीटर लगने के बाद से उनकी परेशानियां बढ़ गई हैं। उनका कहना है कि बिजली बिल जमा करने के बावजूद भी अचानक बिजली आपूर्ति काट दी जाती है, जिससे भीषण गर्मी में लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय निवासियों ने आरोप लगाया कि बिना किसी स्पष्ट कारण के बिजली बाधित की जाती है। उन्होंने मांग की है कि स्मार्ट मीटर हटाकर पुराने मीटर लगाए जाएं, ताकि अनावश्यक कटौती और तकनीकी दिक्कतों से राहत मिल सके। इस संबंध में संबंधित जेई अभिषेक साहू ने बताया कि जिन उपभोक्ताओं के मीटर 'माइनस' में चले जाते हैं, उनकी बिजली आपूर्ति स्वतः बंद हो जाती है। उन्होंने स्पष्ट किया कि रिचार्ज करने पर सप्लाई फिर से चालू हो जाती है। जेई साहू ने यह भी जानकारी दी कि विभाग द्वारा संभवतः अगले महीने से मीटर को पोस्टपेड प्रणाली में बदला जाएगा, जिससे उपभोक्ताओं की समस्याएं दूर होने की उम्मीद है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    फतेहपुर में कार की टक्कर से जीजा-साला घायल:गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती, चालक फरार
    Next Article
    हापुड़ पहुंचकर डीएम कविता मीणा ने लिया चार्ज:बोलीं- टीमवर्क और जनसंवाद से विकास को गति देने पर जोर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment