Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हापुड़ पहुंचकर डीएम कविता मीणा ने लिया चार्ज:बोलीं- टीमवर्क और जनसंवाद से विकास को गति देने पर जोर

    2 hours ago

    1

    0

    हापुड़ को नई जिलाधिकारी कविता मीणा मिल गई हैं। उन्होंने मंगलवार शाम को कलेक्ट्रेट परिसर स्थित कोषागार में विधिवत कार्यभार ग्रहण किया। कार्यभार संभालने के बाद जिलाधिकारी ने जनपद के विभिन्न विभागों के अधिकारियों से परिचय प्राप्त किया और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की प्रारंभिक जानकारी ली। डीएम कविता मीणा ने कहा कि उनकी मुख्य प्राथमिकता जनपद के समग्र विकास को गति देना और आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान करना होगा। उन्होंने प्रशासनिक कार्यों को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने के लिए टीमवर्क की भावना के साथ कार्य करने पर जोर दिया। योजनाओं के क्रियान्वयन में जवाबदेही के निर्देश उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचाना उनकी पहली जिम्मेदारी होगी। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को योजनाओं के क्रियान्वयन में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, ताकि जनता को कोई परेशानी न हो। डीएम ने भरोसा दिलाया कि उनका कार्यालय आम जनता के लिए सदैव खुला रहेगा और किसी भी नागरिक को अपनी समस्या के समाधान के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। उन्होंने जनप्रतिनिधियों, मीडिया और आमजन के साथ बेहतर संवाद स्थापित करने पर भी जोर दिया, जिससे विकास कार्यों में सभी की भागीदारी सुनिश्चित हो सके। उन्होंने कहा कि जनपद में चल रहे सभी प्रगतिशील कार्यों को एक परिवार की तरह मिलकर आगे बढ़ाया जाएगा। प्रशासन का लक्ष्य हापुड़ को विकास की नई ऊंचाइयों तक पहुंचाना और जनता को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना है। इस दौरान सीडीओ हिमांशु गौतम, एडीएम संदीप कुमार समेत अन्य अफसर शामिल रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर देहात के सिकंदरा में स्मार्ट मीटर से उपभोक्ता आक्रोशित:बिल भरने के बाद भी कट रही बिजली, पोस्टपेड सिस्टम की तैयारी
    Next Article
    मैनपुरी में प्रशासन का नया मॉडल तैयार:नए डीएम बोले- सभी के लिए दरवाजे खुले रहेंगे, बैचमेट डीएम ने स्वागत किया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment