Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर पहुंचे BJP प्रदेश अध्यक्ष:कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत, बोले- उपलब्धियां प्रबुद्ध वर्ग तक पहुंचाएं

    1 day ago

    2

    0

    भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी रविवार को तीन दिवसीय प्रवास पर कानपुर पहुंचे। जाजमऊ पुल से लेकर शहर के कई जगहों पर भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिला। कार्यकर्ताओं ने पुष्पवर्षा कर उनका जोरदार स्वागत किया। शहर पहुंचने के बाद पंकज चौधरी भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल के बर्रा स्थित आवास पहुंचे। यहां उन्होंने प्रकाश पाल के बड़े भाई स्वर्गीय श्रीराम पाल के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। जनप्रतिनिधियों और वरिष्ठ नेताओं से की मुलाकात दौरे के दौरान प्रदेश अध्यक्ष के साथ सांसद रमेश अवस्थी, देवेंद्र सिंह भोले, पूनम द्विवेदी, देवेंद्र देव गुप्ता, विधायक महेश त्रिवेदी, सुरेंद्र मैथानी और पूर्व विधायक केके सचान समेत कई जनप्रतिनिधि व वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे। इसके अलावा जिला अध्यक्ष अनिल दीक्षित, शिवराम सिंह, उपेंद्र पासवान, पूर्व मंत्री बालचंद मिश्रा, पूर्व विधायक रघुनंदन भदौरिया, अजय कपूर, पूर्व जिला अध्यक्ष दीपू पांडे, सुदेश अवस्थी, बब्बन शर्मा सहित बड़ी संख्या में भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने शिष्टाचार भेंट की। बोले- मोदी सरकार के 12 वर्ष विकास और जनकल्याण के रहे बैठक एवं संवाद कार्यक्रम के दौरान पंकज चौधरी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि मोदी सरकार के 12 वर्ष विकास, विश्वास और जनकल्याण को समर्पित रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार की उपलब्धियों और जनहितकारी योजनाओं को समाज के प्रबुद्ध वर्ग तक प्रभावी ढंग से पहुंचाना संगठन की प्राथमिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से प्रबुद्ध जन संवाद अभियान को और अधिक सशक्त और व्यापक बनाने का आह्वान किया, ताकि सरकार की नीतियों और उपलब्धियों की जानकारी अधिक से अधिक लोगों तक पहुंच सके। कानपुर से कानपुर देहात के लिए हुए रवाना कार्यक्रम के बाद प्रदेश अध्यक्ष कानपुर से कानपुर देहात के लिए रवाना हो गए। इस दौरान क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल और मीडिया प्रभारी अनूप अवस्थी भी उनके साथ मौजूद रहे। भाजपा संगठन के अनुसार पंकज चौधरी का यह तीन दिवसीय प्रवास संगठनात्मक बैठकों, जनसंपर्क अभियानों और समीक्षा बैठकों के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। पार्टी पदाधिकारियों का मानना है कि इस दौरे से क्षेत्र में संगठन को और मजबूती मिलेगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गाजियाबाद में बंद मकान में चोरी:वारदात के समय घरवाले नहीं थे मौजूद, डीसीपी ग्रामीण से की शिकायत
    Next Article
    कानपुर में 12 साल की बच्ची ने सुसाइड किया:मां बोली- किराएदार चोर-चोर कहकर चिढ़ा रहे थे, इसी से परेशान थी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment