Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर में युवती की हत्या की सूचना से हड़कंप:जंगल में घंटों तलाश, शिकायतकर्ता का फोन रिचार्ज न होने से पुलिस परेशान

    3 hours ago

    2

    0

    कानपुर के अरमापुर क्षेत्र में शुक्रवार शाम एक युवती की हत्या कर शव जंगल में फेंके जाने की सूचना से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। शाम करीब 5 बजे डायल 112 के जरिए कंट्रोल रूम को सूचना मिली कि अरमापुर के मैत्री नगर जंगल में एक युवती की हत्या कर शव फेंक दिया गया है। सूचना मिलते ही अरमापुर थाने की पुलिस और पीआरवी टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने तुरंत मैत्री नगर गेट नंबर-3 के पास जंगलों में सर्च अभियान चलाकर शव की तलाश शुरू की। काफी देर तक खोजबीन के बावजूद पुलिस को मौके पर कोई शव या संदिग्ध स्थिति नहीं मिली। इसके बाद पुलिस ने शिकायतकर्ता से दोबारा संपर्क कर सही घटनास्थल की जानकारी लेने की कोशिश की। लेकिन जब थाना प्रभारी ने फोन किया तो पता चला कि शिकायतकर्ता के मोबाइल में रिचार्ज न होने के कारण इनकमिंग सेवा बंद थी। इस वजह से न तो उससे संपर्क हो सका और न ही उसकी लोकेशन ट्रेस हो पाई। सूचना से उड़े पुलिस के होश कंट्रोल रूम से मिली इस सूचना के बाद अरमापुर थाने में अफरा-तफरी मच गई थी। पुलिस ने इसे गंभीरता से लेते हुए तत्काल मौके पर पहुंचकर जंगलों की घेराबंदी कर जांच शुरू की, लेकिन शिकायत की पुष्टि नहीं हो सकी। अब पुलिस शिकायतकर्ता के नंबर पर रिचार्ज कर उससे दोबारा संपर्क करने का प्रयास कर रही है, ताकि सूचना की सच्चाई और सही लोकेशन का पता लगाया जा सके। अरमापुर थाना प्रभारी मनोज कुमार पांडेय ने बताया कि शाम करीब 5 बजे कंट्रोल रूम के माध्यम से सूचना मिली थी कि एक युवती की हत्या कर शव जंगल में फेंक दिया गया है। सूचना पर थाने का फोर्स मौके पर पहुंचा और काफी देर तक जंगलों में खोजबीन की गई, लेकिन कुछ नहीं मिला। उन्होंने बताया कि शिकायतकर्ता के नंबर पर कॉल करने पर इनकमिंग बंद बताने लगा। फोन में रिचार्ज न होने की वजह से उसकी लोकेशन भी नहीं मिल पा रही है। फिलहाल पुलिस शिकायतकर्ता तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सहारनपुर में विकास कार्यों की समीक्षा:हिंडन नदी की सफाई को सर्वोच्च प्राथमिकता, खराब रैंकिंग पर अधिकारियों को फटकार
    Next Article
    यमुना प्राधिकरण के 25 साल पूरे:जेवर एयरपोर्ट से मिली रफ्तार, 50 हजार करोड़ निवेश और 4 लाख रोजगार की उम्मीद

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment