Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर में युवक ने सुसाइड से पहले ऑडियो बनाया:बोला- मेरी मौत का जिम्मेदार मेरा दोस्त है; बबूल के पेड़ पर फांसी लगाई

    3 hours ago

    1

    0

    कानपुर में युवक ने सुसाइड से पहले ऑडियो जारी किया। उसने कहा- मेरी मौत का जिम्मेदार मेरा दोस्त अनिल है। इसके बाद युवक ने बबूल के पेड़ से लटककर जान दे दी। फुफेरे भाई नें पेड़ से शव लटकता देखा तो परिजनों को सूचना दी। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुँचे और 112 नंबर डायल कर घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस पहुंची। मामला शिवराजपुर थाना क्षेत्र की है। जिगरी दोस्त नें उधार दिलाये थे पैसे, ससुराल जाकर की थी गाली गलौज शिवराजपुर थाना क्षेत्र चिरंजीवपुरवा निवासी परशुराम किसान हैं। परिवार में चार बेटे रविन्द्र, अरविन्द सोनू (27) व राम सिंह है। पिता ने बताया की सभी बेटे प्राइवेट जॉब करते हैं। पत्नी सोमिता की करीब 24 साल पहले ही बीमारी के चलते मौत हो गई थी। उन्होंने सोनू की शादी पांच साल पहले शिवराजपुर थाना क्षेत्र के बीरामऊ निवासी मीरा से शादी की थी। उसके दो बेटे अंश व रेहांस है। पिता परशुराम नें बताया- शादी के बाद से अक्सर पति पत्नी के बीच छोटी छोटी बातो को लेकर अक्सर विवाद होता रहता था। जिस वजह बहु मायके में ही जाकर रहनें लगी थी। बेटा भी अधिकतर मायके में रहता था। पिता ने कहा- बेटे नें फैक्ट्री में काम करते समय साथी अनिल से उधार 8 हजार रुपए लिए थे। उसको लेकर अनिल और उसका साथी अक्सर बेटे को परेशान करते थे। दो दिन पूर्व अनिल उसका साथी बेटे की ससुराल जाकर पैसे मांगने लगे और वहां गाली गलौज की। इससे बेटा परेशान हो गया। कल दोपहर को उसने अपने फोन से रिकॉर्डिंग की। उसने कहा- मेरी मौत के जिम्मेदार अनिल है अगर मुझे कुछ होता है तो अनिल जिम्मेदार होगा। इसकी रिकॉर्डिंग कर उसने पत्नी के फोन में डाल दिया। उसके बाद घर से कुछ दूर बबूल के पेड़ से लटक गया। ज़ब कुछ देर बाद फुफेरा भाई रामकेश वहाँ पहुंचा तो भाई का शव पेड़ से लटका देख उसके होश उड़ गए। जिसके बाद उसने 112 नंबर डायल कर पुलिस व परिजनों को सूचना दी। शिवराजपुर थाना प्रभारी कहा- रिकॉर्डिंग की जांच की जा रही है। परिवार के लोग जो तहरीर देंगे उसी के हिसाब से कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बड़े भाई ने सो रहे छोटे भाई को मार डाला:लखनऊ में शराब पीकर झगड़ा किया, मां की गाली का विरोध करने पर रॉड से हमला
    Next Article
    बहराइच में बस-बाइक की टक्कर, युवक की मौत:दो गंभीर घायल, चालक वाहन सहित फरार; पुलिस जांच जारी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment