Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर में दोपहर 12 बजे तक ट्रैफिक डायवर्जन:PM मोदी हरदोई में गंगा एक्सप्रेसवे का उद्घाटन करेंगे, कई रास्तों पर भारी वाहनों की नो एंट्री

    22 hours ago

    2

    0

    पीएम मोदी आज बुधवार को गंगा एक्सप्रेसवे का उद्घाटन करने के लिए हरदोई जाएंगे। इस कार्यक्रम को देखते हुए ट्रैफिक व्यवस्था को दुरूस्त रखने लिए कानपुर शहर के कई मार्गों पर डायवर्जन लागू किया गया है। ट्रैफिक पुलिस ने ये डायवर्जन मंगलवार शाम 6 बजे से लागू कर दिया, जो आज बुधवार दोपहर 12 बजे तक रहेगा। भारी वाहनों की आवाजाही पर प्रतिबंध लगाते हुए रूट डायवर्जन किया गया है। इन मार्गों पर रहेगा डायवर्जन ट्रैफिक प्लान के तहत दिल्ली और औरैया की ओर से आने वाले भारी वाहन नानामऊ तिराहा से हरदोई की तरफ नहीं जा सकेंगे। ऐसे वाहनों को उन्नाव की ओर मोड़कर लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे के जरिए उनके गंतव्य तक भेजा जाएगा। कानपुर नगर से शिवराजपुर और चौबेपुर की ओर जाने वाले भारी वाहन भी नानामऊ होकर हरदोई नहीं जा सकेंगे। उन्नाव पावर हाउस पुल से बिठूर की ओर आने वाले वाहनों को मंधना तिराहा से डायवर्ट किया जाएगा, जबकि चौबेपुर से आने वाले वाहनों को बिठूर से उन्नाव की ओर जाने से रोकते हुए शिवराजपुर मार्ग से भेजा जाएगा। भारी वाहनों के लिए की गई व्यवस्था रोके जाने वाले वाहनों के लिए पार्किंग की व्यवस्था भी की गई है। आवश्यकता अनुसार भारी वाहनों को मकनपुर क्रासिंग रोड की दोनों ओर लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस रोड पर अरौल कट कट के पास और फूड प्लाजा के पीछे रोका जाएगा। जिसके लिए 500 भारी वाहनों को व्यवस्थित तरीके की रोकने की व्यवस्था कराई गई है। यातायात विभाग की अपील ट्रैफिक पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे डायवर्जन प्लान का पालन करें और वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें, ताकि जाम की स्थिति से बचा जा सके।
    Click here to Read more
    Prev Article
    शाहजहांपुर में 14 साल बच्चे ने किया आत्महत्या का प्रयास:खेलते समय बच्चों से हुआ झगड़ा, विवाद से डरा, अस्पताल भर्ती
    Next Article
    हाईकोर्ट ने पूर्व विधायक के बेटे की रिहाई बरकरार रखी:जमानत शर्त रद्द, पुलिस को दोबारा कार्रवाई की छूट

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment