Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर में दिन तप रहा, रातें भी बेचैन कर रहीं:27.8 डिग्री के साथ सीजन की सबसे गर्म रात, आज आंधी व बादल छाने के आसार

    2 hours ago

    1

    0

    कानपुर शहर में गर्मी का असर लगातार बढ़ता जा रहा है। दिन में तेज धूप और गर्म हवाओं ने लोगों को बेहाल कर दिया। रात का बढ़ता तापमान भी लोगों की परेशानी बढ़ा रहा है। बुधवार को दिन में निकली तेज धूप ने आमजन को भीषण गर्मी का एहसास कराया और सड़कों पर निकलना मुश्किल हो गया। रात में तापमान 27.8 डिग्री दर्ज किया गया जो कि सामान्य से 4.9 डिग्री ज्यादा है। यह रात सीजन की सबसे गर्म रात दर्ज किया गया। वाटर स्प्रिंकलर के पास लिया फुहारों का आनंद दोपहर के समय लोग मुंह ढककर घरों से बाहर निकले। दोपहिया वाहन सवारों ने धूप से बचने के लिए गमछा, स्कार्फ और हेलमेट का सहारा लिया। कई वाहन चालकों ने नगर निगम के वाटर स्प्रिंकलर के पास अपनी रफ्तार धीमी कर फुहारों का आनंद लिया, ताकि कुछ देर के लिए गर्मी से राहत मिल सके। 2.30 के बाद चली हवाओं से मिली राहत सीएसए के वेदर स्टेशन के अनुसार अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हालांकि दोपहर 2:30 बजे के बाद चली हवाओं ने वातावरण में कुछ नमी बढ़ाई, जिससे धूप की तपिश थोड़ी कम महसूस हुई। रातें भी कर रहीं बेचैन दिन के साथ-साथ रातें भी लगातार गर्म होती जा रही हैं। रात में बढ़ी गर्मी और उमस के कारण लोगों को सोने में दिक्कत हुई और कूलर-पंखे भी राहत देने में नाकाफी साबित हुए। रात का तापमान बढ़ने से लोगों को रातें भी बेचैन कर रही हैं। आंधी और बूंदाबांदी के आसार मौसम विशेषज्ञ डॉ. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि आज मौसम में बदलाव की संभावना है। बादल छाने, धूल भरी हवाओं के साथ बूंदाबांदी हो सकती है। यह गतिविधियां तापमान को गिराने का काम करेंगी। एक पश्चिमी विक्षोभ भी आ रहा है। कई सारे मौसमी सिस्टम मिल रहे हैं जो कि तापमानों पर नियंत्रण रखने का काम करेंगे। तापमान में दो से चार डिग्री की गिरावट भी हो सकती है। हालांकि उमस भरी गर्मी बनी रहेगी। हीट वेव व गर्मी से बचने के उपाय- हीट स्ट्रोक के लक्षण को पहचानें -
    Click here to Read more
    Prev Article
    DDU में नए प्रोफेसर की नियुक्तियों और प्रमोशन को मंजूरी:प्रो. GD शर्मा सर्च कमेटी के सदस्य चुने गए
    Next Article
    उत्तर प्रदेश से लेकर पश्चिम बंगाल तक तेज आंधी-तूफान का अलर्ट, 4 राज्यों में भारी बारिश की संभावना

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment