Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    DDU में नए प्रोफेसर की नियुक्तियों और प्रमोशन को मंजूरी:प्रो. GD शर्मा सर्च कमेटी के सदस्य चुने गए

    2 hours ago

    1

    0

    दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. पूनम टंडन की अध्यक्षता में कार्य परिषद की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विभागों में नए प्रोफेसर की नियुक्तियां और प्रोन्नति को स्वीकृति दी गई। साथ ही कुलपति चयन के लिए राजभवन की ओर से गठित की जाने वाली सर्च कमेटी के एक सदस्य के रूप में वनस्पति विज्ञानी प्रो. जी. डी. शर्मा के नाम को चुना गया। इन पदों पर हुई नियुक्ति और प्रमोशन विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से मिली जानकारी के अनुसार कार्य परिषद ने अंग्रेजी विभाग में प्रोफेसर पद पर अजय चौबे, बायोटेक्नोलॉजी विभाग में एसोसिएट प्रोफेसर पद पर डॉ. निर्मल प्रभाकर, वनस्पति विज्ञान विभाग में एसोसिएट प्रोफेसर पद पर डॉ. शम्भू कुमार और असिस्टेंस प्रोफेसर पद पर आनंद कुमार के चयन को मंजूरी दी। साथ ही होटल मैनेजमेंट एंड कैटरिंग टेक्नोलॉजी में आशीष रंजन को असिस्टेंस प्रोफेसर (कांट्रैक्चुअल) के रूप में नियुक्ति को स्वीकृति दी गई। इसके अलावा कैरियर एडवांसमेंट स्कीम (CAS) के अंतर्गत विश्वविद्यालय के वनस्पति विज्ञान विभाग के डॉ. रामवंत गुप्ता और अंग्रेजी विभाग के डॉ. आमोद रॉय को एसोसिएट प्रोफेसर से प्रोफेसर की पोस्ट प्रोमोशन दिए जाने को स्वीकृति दी गई। कार्य परिषद ने कुलपति चयन के लिए राजभवन की ओर से गठित की जाने वाली सर्च कमेटी के एक सदस्य के रूप में प्रसिद्ध वनस्पति विज्ञानी और एसोसिएशन ऑफ इंडियन यूनिवर्सिटीज के पूर्व अध्यक्ष प्रो. जी. डी. शर्मा के नाम को भी अप्रूव किया है। जानिए प्रो. जी. डी. शर्मा कौन हैं प्रो. जी. डी. शर्मा देश के प्रतिष्ठित शिक्षाविद और अनुभवी अकादमिक प्रशासक हैं। लगभग 45 वर्षों के अपने शैक्षणिक करियर में उन्होंने असम विश्वविद्यालय, नागालैंड विश्वविद्यालय और विलासपुर विश्वविद्यालय जैसे संस्थानों में कुलपति, प्रति-कुलपति, अधिष्ठाता व विभागाध्यक्ष जैसे महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया है। वर्तमान में वे यूनिवर्सिटी ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी मेघालय के कुलपति के रूप में कार्यरत हैं। प्रो शर्मा ने उत्तर-पूर्वी राज्यों में उच्च शिक्षा के विकास, अनुसंधान को बढ़ावा देने तथा जनजातीय समाज के मानव संसाधन विकास में उल्लेखनीय योगदान दिया है। उन्हें बोटैनिकल सोसायटी का बिरबल साहनी पुरस्कार और यूनेस्को से संबद्ध संस्थाओं की ओर से सम्मान सहित कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त हुए हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गोरखपुर से कारगिल तक युवक ने शुरू की साइकिल यात्रा:शहीदों के याद में शिवम निकले करगिल, पहले भी मिल चुका है गोल्ड
    Next Article
    कानपुर में दिन तप रहा, रातें भी बेचैन कर रहीं:27.8 डिग्री के साथ सीजन की सबसे गर्म रात, आज आंधी व बादल छाने के आसार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment