Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर में शार्ट-सर्किट से मेट्रो के तीन स्टोर जले:तेज धमाकों से गेस्ट हाउस तक पहुंची लपटें, 1 घंटे की मशक्कत के बाद फायर ब्रिगेड ने पाया काबू

    2 hours ago

    1

    0

    कानपुर में मेट्रो के तीन स्टोरों में शार्ट सर्किट से भीषण आग लग गई। कुछ ही देर में आग ने स्टोर में रखे सामान को अपनी जद में ले लिया और तेज धमाकों के साथ ऊंची–ऊंची लपटें उठने लगी। स्टोर के पीछे स्थित गेस्ट हाउस को लपटों ने अपनी चपेट में ले लिया। गेस्ट हाउस कर्मचारियों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन असफल रहे। सूचना पर फजलगंज फायर स्टेशन से दो गाड़ियां मौके पर पहुंची और एक घंटे में आग पर काबू पाया। पूरी घटना काकदेव स्थित मेट्रो स्टेशन की है। स्टोर में एक के बाद एक कई धमाके हुए काकादेव के रहने वाले महावीर प्रसाद पांडेय का पामेला गेस्ट हाउस है। मैनेजर नितिन अवस्थी ने बताया- गेस्ट हाउस के बाहर 3 दुकानें थी, जिन्हें करीब 3 साल पहले मेट्रो ने सामान रखने के लिए किराए पर लिया था। शनिवार सुबह करीब 9:30 बजे दुकान में शार्ट सर्किट से आग लग गई। दुकान में रखे सामान को चपेट में लेते ही आग ने विकराल रूप धारण कर लिया, जिससे स्टोर में एक के बाद एक कई धमाके हुए। धमाकों के बाद आग ने पामेल गेस्ट हाउस के एसी डक्ट और बिजली के केबिलों को अपनी चपेट में ले लिया। फायर ब्रिगेड की 2 गाड़ियां मौके पर पहुंची गेस्ट हाउस और मेट्रो कर्मियों ने अग्निशमक यंत्रों से आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन लपटे बढ़ती चली गई। सूचना पर फजलगंज फायर स्टेशन की 2 गाड़ियां मौके पर पहुंची। बुलडोजर से स्टोर के शटर तोड़े गए। फायर बिग्रेड कर्मियों ने एक घंटे में आग पर काबू पाया। सीएफओ दीपक शर्मा ने बताया- प्रथम दृष्टया शार्ट सर्किट से आग लगने की घटना प्रतीत हो रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    फतेहगढ़ में महिला ने फंदा लगाकर दी जान:लंबे समय से बीमारी से परेशान थी, पुलिस जांच में जुटी
    Next Article
    चंदौली में सड़क हादसा, मौत:पिता को स्टेशन ले जा रहा था युवक, गाड़ी अनियंत्रित होकर पलटने से गई जान

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment