Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर में सड़क हादसों में 3 की मौत:स्कूली छात्रों की बाइक से बुजुर्ग की जान गई, ओवरटेक करने में कार-ट्रैक्टर की भिड़ंत

    12 hours ago

    1

    0

    कानपुर के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुए सड़क हादसों में बुजुर्ग समेत तीन लोगों की मौत हो गई। पहली घटना अर्मापुर थाना क्षेत्र में हुई, जहां तेज रफ्तार बाइक सवार तीन स्कूली छात्रों ने एक बुजुर्ग को टक्कर मार दी। हादसे में एक छात्र का भी पैर टूट गया। दूसरी घटना रेलबाजार इलाके की है, जहां स्कूटी सवार युवक को डीसीएम ने टक्कर मार दी। वहीं तीसरी घटना सेन पश्चिमपारा में हुई, जहां कार और ट्रैक्टर की आमने-सामने भिड़ंत में एक व्यक्ति की मौत हो गई। स्कूली छात्रों की बाइक की टक्कर से बुजुर्ग की मौत मसवानपुर, आदर्श नगर नई बस्ती निवासी 70 वर्षीय राजेंद्र पत्नी रामपति और तीन बेटों मुन्ना, मनोज व सोनू के साथ रहते थे। बेटे मुन्ना ने बताया कि 21 अप्रैल की शाम करीब 5 बजे उनके पिता टहलने के लिए निकले थे। वह अर्मापुर स्थित मैत्री नगर तिराहे के पास पहुंचे ही थे, तभी पीछे से तेज रफ्तार में आ रहे बाइक सवार स्कूली छात्रों ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में एक किशोर छात्र का भी पैर टूट गया। साथी छात्र बुजुर्ग और घायल किशोर को निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां इलाज के दौरान गुरुवार देर शाम राजेंद्र की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दोस्तों से मिलकर लौट रहे युवक को DCM ने रौंदा बाबाकुटी, बगाही निवासी रोहित कसेरा (21) हमीरपुर औंधा में ट्रक मैकेनिक की दुकान चलाते थे। चाचा ओमप्रकाश ने बताया कि रोहित के माता-पिता की चार साल पहले मौत हो चुकी थी, जिसके बाद वह अकेले रह रहे थे। 22 अप्रैल को वह अपने दोस्त शिवम के साथ स्कूटी से रामादेवी दोस्तों से मिलने गए थे। लौटते समय जैसे ही वह सीओडी पुल के पास पहुंचे, पीछे से आ रहे डीसीएम ने उनकी स्कूटी में जोरदार टक्कर मार दी। सूचना पर पहुंची रेलबाजार पुलिस ने दोनों को हैलट अस्पताल में भर्ती कराया, जहां शुक्रवार सुबह रोहित की मौत हो गई। वहीं शिवम की हालत गंभीर बनी हुई है। ओवरटेक के दौरान कार ट्रैक्टर से टकराई सेन पश्चिमपारा के बगहा गांव निवासी राकेश शर्मा (50) खेती के साथ किराना की दुकान भी चलाते थे। परिवार में पत्नी निर्मला, बेटा पवन और चार बेटियां हैं। बेटे पवन ने बताया कि गुरुवार को पिता लेबर विनोद के साथ कार से चंदा बाजार किराना का सामान लेने गए थे। शाम करीब 6 बजे लौटते समय सेन के पास ओवरटेक करने के दौरान सामने से आ रहे ट्रैक्टर से उनकी कार की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि राकेश की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि विनोद गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल का इलाज जारी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    जमीन विवाद में भतीजे से झगड़े में चाचा की मौत:परिजन हत्या का लगा रहे आरोप, पुलिस हार्टअटैक की आशंका जता रही
    Next Article
    सूदखोरों ने युवक को बंधक बनाकर पीटा:सोनभद्र में 1.35 लाख के कर्ज के लिए दी जान से मारने की धमकी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment