Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर में रिटायर्ड लेक्चरर की पत्नी का मर्डर:घर में अकेली थीं, पति दवा लेने गए थे; गमछा ओढ़े बदमाश घर में घुसा

    8 hours ago

    2

    0

    कानपुर में गुरुवार दोपहर घर में घुसकर रिटायर्ड लेक्चरर की पत्नी की हत्या कर दी गई। बदमाश ने माला से गला कसा, फिर गर्दन काट दी। इसके बाद घर से कैश और जेवर लूट ले गए। लेक्चरर करीब 1 घंटे के लिए दवा लेने घर से बाहर गए थे। घर लौटकर आए तो पत्नी का खून से सना शव जमीन पर पड़ा था। पूरे घर का सामान बिखरा पड़ा था। आलमारियों के लॉकर टूटे पड़े थे। सीसीटीवी में घर में भगवा गमछा ओढ़े हुए एक युवक दोपहर 1.16 बजे घुसता दिख रहा है। करीब 55 मिनट बाद 2.10 बजे वह बाहर निकला। युवक घर में जाते हुए तो खाली हाथ है, लेकिन लौटते समय झोला लेकर निकला। घर के पास एक महिला का मूवमेंट भी दिखा है। डीसीपी एसएम कासिम आबिदी ने बताया- महिला की पहचान कल्याणपुर में आवास विकास-1 में रहने वाली निर्मला सिंह (53) के रूप में हुई है। नौकरानी और 2 एसी मैकेनिकों को हिरासत में लिया गया है। फोरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड ने सबूत जुटाए हैं। जल्द ही हत्याकांड और लूटपाट की वारदात का खुलासा किया जाएगा। 3 तस्वीरें देखिए- 55 मिनट में गला रेतकर लूटपाट की कल्याणपुर में आवास विकास-1 के मकान नंबर एच-1624 में हरेंद्र कुमार सिंह (60) परिवार के साथ रहते हैं। हरेंद्र ने बताया- मैं 31 मार्च को ही आचार्य नगर के भारतीय विद्यालय इंटर कॉलेज से रिटायर हुआ हूं। परिवार में पत्नी निर्मला सिंह (53), 2 बेटियां पूजा-प्राची और बेटा प्रसून हैं। दोनों बेटियों की शादी हो चुकी है। बेटा बीटेक करने के बाद हैदराबाद की एक मल्टीनेशनल कंपनी में जॉब कर रहा है। इस वजह से घर में हरेंद्र और पत्नी निर्मला सिंह ही रहते थे। हरेंद्र ने बताया- गुरुवार दोपहर मुझे दवा लेने जाना था। मैं गेट के बाहर से कुंडा लगाकर गया था। करीब 1 घंटे बाद जब मैं घर लौटा, तो दरवाजा खुला पड़ा था। मैं पत्नी निर्मला का नाम लेते हुए कहा कि दरवाजा क्यों खुला पड़ा है? लेकिन, अंदर से कोई आवाज नहीं आई। इसके बाद मैं घर के अंदर गया, तो पत्नी का खून से सना शव जमीन पर पड़ा था। पूरे घर का सामान बिखरा था। आलमारियों के लॉकर टूटे पड़े थे। इस पर मैं चीखते-चिल्लाते हुए बाहर निकला और मोहल्ले वालों के अलावा पुलिस को भी इस बारे में बताया। सूचना पर एडीसीपी वेस्ट, कल्याणपुर थाना प्रभारी फोर्स के साथ मौके पर जांच पड़ताल करने पहुंचे। जांच के लिए फोरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया। भगवा गमछा ओढ़कर घुसे बदमाश ने की हत्या डीसीपी वेस्ट एसएम कासिम आबिदी ने बताया- पड़ोस में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की गई। इसमें सामने आया कि भगवा गमछा ओढ़े एक युवक दोपहर 1 बजकर 16 मिनट घर में अंदर गया। करीब 55 मिनट बाद 2:10 बजे वह बाहर निकला। गमछा ओढ़े होने के चलते उसकी पहचान नहीं हो पा रही है। सर्विलांस टीम को भी खुलासा करने में लगाया गया है। जांच के दौरान कई अहम इनपुट मिले हैं। जल्द ही इस जघन्य हत्याकांड का खुलासा किया जाएगा। नौकरानी और एसी सर्विस वाले को पुलिस ने उठाया डीसीपी ने बताया- जांच के दौरान सामने आया कि वारदात से महज 30 मिनट पहले ही नौकरानी घर से निकली थी। आज ही घर पर एसी की सर्विस करने के लिए भी 2 मैकेनिक आए थे। नौकरानी और दोनों एसी मैकेनिक को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। इसके साथ ही घर आने-जाने वालों की लिस्ट जुटाकर सभी से बारी-बारी से पूछताछ की जा रही है। देखा जा रहा है कि आखिर वारदात के वक्त नौकर और उनके परिवार के लोग कहां थे? 29 अप्रैल को भतीजी की शादी में कोलकाता जाना था हरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि 29 अप्रैल को उन्हें पत्नी के साथ भतीजी की शादी में कोलकाता जाना था। वो इसी की तैयारी में जुटे थे। दवा लेने के लिए घर से 800 मीटर की दूरी पर मेडिकल स्टोर गए थे। जब लौटकर आए, तो सब कुछ खत्म हो चुका था। पत्नी की हत्या के बाद हरेंद्र की भी तबीयत बिगड़ गई। वहीं, मां के मर्डर की जानकारी मिलते ही तीनों बच्चे कानपुर के लिए रवाना हो गए। जानिए, कब क्या हुआ ------------------------ ये खबर भी पढ़िए- लोग चाहते हैं-UP के 354 विधायकों को टिकट न मिले, भास्कर के सबसे बड़े सर्वे के नतीजे, 88% भाजपा, 91% सपा विधायकों से लोग नाखुश यूपी में विधायकों को लेकर दैनिक भास्कर के सबसे बड़े सर्वे के चौंकाने वाले नतीजे आए हैं। मौजूदा 400 में से 354 यानी 88.5% विधायकों को लोग 2027 के चुनाव में दोबारा उम्मीदवार देखना नहीं चाहते। पार्टीवाइज देखें तो लोग चाहते हैं कि भाजपा के 257 विधायकों में 226, यानी 88% को दोबारा टिकट न मिले। सपा के 105 विधायकों में से 96, यानी 91% से लोग नाराज हैं। भाजपा के सहयोगी दलों के 33 में से 30 विधायक लोगों को पसंद नहीं आए। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    पीएम 29 अप्रैल को गंगा एक्सप्रेस-वे का करेंगे लोकार्पण:सीएम योगी ने हरदोई में खुद परखीं तैयारियां, सुरक्षा और प्रोटोकॉल पर सख्त निर्देश
    Next Article
    पांचवीं मंजिल से कूदा वकील, बोला- पापा जीते, मैं हारा:बच्चों को उतना टॉर्चर करें, जितना बर्दाश्त हो, कानपुर कोर्ट की घटना

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment