Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर में रोड एक्सीडेंट में बुजुर्ग की मौत:खाना खाने के बाद टहलने निकले थे, वीआईपी रोड पर तेज रफ्तार वाहन ने रौंदा

    11 hours ago

    2

    0

    कानपुर में बुधवार रात वीआईपी रोड पर सड़क पार कर रहे 80 वर्षीय बुजुर्ग को तेज रफ्तार वाहन ने टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया। मोहल्लेवासियों की सूचना पर परिजन उन्हें तुरंत हैलट अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। खलासी लाइन के जालिम सिंह का अखाड़ा निवासी 80 वर्षीय सरजू प्रसाद हजारिया एल्गिन मिल में काम कर चुके थे। परिवार में उनकी पत्नी माया देवी हैं। उनके दोनों बेटे राजेश और राकेश की एक साल पहले ही मौत हो चुकी है। पौत्र अमन ने बताया कि सरजू प्रसाद रोजाना की तरह बुधवार रात करीब 10 बजे खाना खाने के बाद टहलने के लिए निकले थे। रिवर साइड पावर हाउस चौराहे के पास हुआ हादसा वह रिवर साइड पावर हाउस (आरपीएच) चौराहे के पास पहुंचे ही थे कि ग्रीन पार्क की ओर से आ रहे तेज रफ्तार वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत परिजनों को सूचना दी। परिजन उन्हें गंभीर हालत में हैलट अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां इलाज से पहले ही डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस घटना की जानकारी मिलते ही ग्वालटोली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी मानवेंद्र सिंह ने बताया कि घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की जा रही है। परिजनों की तहरीर के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर बाल सुधार गृह से 2 बच्चे फरार:स्कूल भेजे गए थे, दोपहर में गायब; पुलिस ने दर्ज की FIR
    Next Article
    फिरोजाबाद में लापता बच्ची का शव मिला:गले पर चोट के निशान, दुष्कर्म और हत्या की आशंका

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment