Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर बाल सुधार गृह से 2 बच्चे फरार:स्कूल भेजे गए थे, दोपहर में गायब; पुलिस ने दर्ज की FIR

    9 hours ago

    2

    0

    कानपुर के राजकीय बाल सुधार गृह से पढ़ने के लिए भेजे गए 2 बच्चे बुधवार को फरार हो गए। इनमें एक बच्चा शहर का है, जबकि दूसरा फतेहपुर का रहने वाला है। दोनों पहले दिल्ली में गुमशुदा हालत में मिले थे, जिसके बाद उन्हें कल्याणपुर स्थित राजकीय बालक गृह भेजा गया था। घटना के बाद अधीक्षक ने कल्याणपुर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। फतेहपुर के हेजड़ी नीम बाकरगंज चौकी क्षेत्र निवासी 12 वर्षीय बालक और कानपुर के गंगापुर कॉलोनी, आजाद नगर निवासी 15 वर्षीय किशोर दिल्ली में गुमशुदा हालत में मिले थे। इसके बाद दोनों को कानपुर के कल्याणपुर स्थित राजकीय बालक गृह भेजा गया, जहां उनकी देखरेख की जा रही थी। बच्चों का दाखिला पास के स्कूल में भी कराया गया था। स्कूल से ही हो गए फरार बुधवार सुबह करीब 10 बजे दोनों बच्चों को पढ़ाई के लिए स्कूल भेजा गया था, लेकिन दोपहर करीब 12 बजे दोनों स्कूल से ही फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही राजकीय बालक गृह में हड़कंप मच गया। कर्मचारियों ने तुरंत बच्चों की तलाश शुरू की, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं लग सका। तलाश जारी, थाने में दर्ज हुई FIR बच्चों के नहीं मिलने पर कल्याणपुर थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई है। जिला प्रोबेशन अधिकारी विकास सिंह ने बताया कि अधीक्षक रतन की ओर से मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस दोनों बच्चों की तलाश में जुटी है और संभावित स्थानों पर छानबीन की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    ओपीडी में डॉक्टर न मिलने पर मरीज ने बनाया वीडियो:उन्नाव में प्रबंधन ने अनुपस्थिति पर दी सफाई, तीमारदारों ने व्यवस्था में सुधार की मांग
    Next Article
    कानपुर में रोड एक्सीडेंट में बुजुर्ग की मौत:खाना खाने के बाद टहलने निकले थे, वीआईपी रोड पर तेज रफ्तार वाहन ने रौंदा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment