Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर में ऑर्डिनेंस फैक्ट्री के जंगल में लगी आग:डिफेंस कॉलोनी के 100 परिवार दहशत में, दमकल विभाग की 5 गाड़ियों ने पाया काबू

    17 hours ago

    2

    0

    कानपुर के रेलबाजार थाना क्षेत्र स्थित पैराशूट ऑर्डिनेंस फैक्ट्री के जंगल में बुधवार दोपहर भीषण आग लग गई, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। आग की लपटें तेज होने पर पास की डिफेंस कॉलोनी में रहने वाले 100 से अधिक परिवारों में दहशत फैल गई और लोग घरों से बाहर निकल आए। डीएमएसआरडी के पीछे स्थित इस जंगल के पास जीटी रोड पर टाइप-2 डिफेंस कॉलोनी है, जिसमें 156 क्वार्टर बने हैं और वर्तमान में करीब 100 परिवार रह रहे हैं। सुरक्षा के मद्देनजर कॉलोनी की बिजली काट दी गई, जिससे करीब तीन घंटे तक लोग गर्मी और बिजली संकट से जूझते रहे। 2 तस्वीरें देखिए…. दमकल विभाग की कुल पांच गाड़ियों ने पाया काबू दोपहर करीब 12 बजे लगी आग को शुरुआती हिस्से में तो काबू कर लिया गया, लेकिन अंदर तक दमकल की गाड़ियां न पहुंच पाने से आग ने विकराल रूप ले लिया। बाद में जेसीबी से रास्ता बनाकर दमकल की गाड़ियों को अंदर पहुंचाया गया। आग बुझाने के लिए ऑर्डिनेंस फैक्ट्री और दमकल विभाग की कुल पांच गाड़ियों ने करीब 14 बार पानी भरकर आग पर काबू पाया। संकरी जगह होने के कारण जंगल में मौजूद मजार परिसर का दरवाजा बुलडोजर से तोड़ना पड़ा, तब जाकर दमकल की तीन गाड़ियां अंदर पहुंच सकीं और आग पर पूरी तरह नियंत्रण पाया गया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    संतकबीरनगर में होमगार्ड्स परीक्षा की तैयारी को लेकर बैठक:DM-SP ने अधिकारियों को दिया प्रशिक्षण, 7 केंद्रों पर होगा एग्जाम
    Next Article
    मऊ में महिला आरक्षण विधेयक पर विरोध:भाजपा महिला मोर्चा ने राहुल गांधी और अखिलेश यादव का पुतला फूंका

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment