Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर में माइक्रो चिप से होगी स्ट्रीट डॉग की पहचान:एक क्लिक पर लोकेशन, वैक्सीनेशन और नसबंदी की जानकारी मिलेगी

    2 hours ago

    1

    0

    कानपुर नगर निगम सीमा में स्ट्रीट डॉग्स की पहचान अब माइक्रो चिप के जरिए की जाएगी। इस काम को करने वाला कानपुर प्रदेश का पहला शहर होगा। जल्द ही इस काम को पायलट प्रोजेक्ट के रुप में शुरु किया जाएगा। इस चिप के लगने के बाद डॉग की लोकेशन से लेकर उसकी फिजिकल व मेडिकल जानकारी एक क्लिक सामने होगी। नगर निगम के मुख्य पशुचिकित्साधिकारी डॉ. आरके निरंजन ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट व सरकार का आदेश है कि स्ट्रीट हाग्स के कंट्रोल के लिए एबीसी प्रोग्राम के तहत नसबंदी की जाएगी। इसके बाद इनको मूल स्थान पर छोड़ा जाए। अभी तक स्ट्रीट डाग्स की पहचान का कोई सुलभ जरिया नहीं था। अब हम एक माइक्रो चिप डाग्स में इंप्लांट करेंगे, जो कि जीपीएस से लैस होगी। इसके लगने के बाद हम डॉग्स की लोकेशन जान सकते हैं। साथ ही डॉग्स के वैक्सीनेशन और नसबंदी समेत सारी जानकारी रहेगी। जिले में 1.50 लाख स्ट्रीट डॉग्स माइक्रो चिप को जल्द ही पायलट प्रोजेक्ट के रुप में लागू किया जाएगा। पायलट प्रोजेक्ट के बाद इसको पूरे जिले में लागू किया जाएगा। बताते चलें कि जिले में कुल 1.50 लाख स्ट्रीट डॉग्स हैं, जिसमें 70 हजार से ज्यादा के नसबंदी हो चुकी है। इस चिप के लगने के बाद नगर निगम के एबीसी सेंटर से ट्रीटमेंट किया गया डॉग, कहां हैं यह पता चल सकेगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कासगंज में 31 लाख की साइबर ठगी का खुलासा:डिजिटल अरेस्ट मामले में महिला समेत दो गिरफ्तार, फर्जी तरीके से आधार कार्ड एडिट करती थी
    Next Article
    नानपारा विधायक रामनिवास वर्मा को जनता ने नकारा:81% लोगों ने दोबारा टिकट न देने को कहा, भाजपा के कृपाराम, सपा के संतोष पसंदीदा कैंडिडेट

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment