Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर में खराब अंडा करी परोसने पर बवाल:रेस्टोरेंट में ग्राहकों ने किया विरोध तो कर्मचारियों ने पीटा, पुलिस के सामने ही चले लात-घूंसे

    6 hours ago

    1

    0

    कानपुर में बुधवार रात करीब 12:30 बजे खराब अंडा करी परोसने को लेकर ग्राहकों और रेस्टोरेंट संचालक के बीच विवाद हो गया। आरोप है कि विरोध करने पर रेस्टोरेंट संचालक और कर्मचारियों ने तीन युवकों के साथ मारपीट कर दी। घटना की सूचना पर किदवई नगर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस के सामने भी दोनों पक्षों के बीच धक्का-मुक्की और मारपीट होती रही। घटना का वीडियो गुरुवार को सामने आया। पूरा मामला साकेत नगर थाना क्षेत्र का है। खराब खाना देने पर शुरू हुआ विवाद साकेत नगर के रहने वाले अनुज ने बताया कि मैं बुधवार रात अपने दोस्त अंकित और एक अन्य साथी के साथ साकेत नगर स्थित करी किंगडम रेस्टोरेंट में खाना खाने गए थे। खाने में हमें खराब अंडा करी परोसी गई। जब हमने इसका विरोध किया तो रेस्टोरेंट के कर्मचारी और संचालक हमसे उलझ गए। अनुज का आरोप है कि खराब खाना देने पर उन्होंने पैसे देने से इनकार किया, जिसके बाद रेस्टोरेंट संचालक और कर्मचारियों ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। सूचना मिलने पर किदवई नगर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन उनके सामने भी धक्का-मुक्की और मारपीट होती रही। बाद में पुलिस ने हस्तक्षेप कर दोनों पक्षों को शांत कराया। तहरीर मिलने पर होगी कार्रवाई किदवई नगर थाना प्रभारी विजय सिंह ने बताया कि मामले में अभी तक किसी भी पक्ष की ओर से लिखित शिकायत नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर जांच कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    करौली धाम इलाज कराने आए युवक की मौत:हाई बीपी और शुगर की थी समस्या, पांच दिन पहले बलिया से परिवार संग आए थे
    Next Article
    बुलंदशहर-जेवर एक्सप्रेसवे: शिकारपुर में भूमि अधिग्रहण तेज:7 दिन में किसानों को मिलेगा मुआवजा, बैनामे शुरू

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment