Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बुलंदशहर-जेवर एक्सप्रेसवे: शिकारपुर में भूमि अधिग्रहण तेज:7 दिन में किसानों को मिलेगा मुआवजा, बैनामे शुरू

    2 hours ago

    1

    0

    बुलंदशहर-जेवर ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे के निर्माण के लिए शिकारपुर तहसील प्रशासन ने भूमि अधिग्रहण प्रक्रिया तेज कर दी है। लगभग 76 किलोमीटर लंबे इस एक्सप्रेसवे के लिए तहसील क्षेत्र के 62 किसानों की भूमि रजिस्ट्री (सरकारी बैनामे) सफलतापूर्वक पूरी कर ली गई है। बृहस्पतिवार दोपहर 3 बजे से बैनामा होने के बाद मुआवजा खाते में जायेगा। शिकारपुर के एसडीएम रविंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि प्रशासन किसानों के हितों का पूरा ध्यान रख रहा है। सरकारी बैनामा होने के मात्र 7 दिनों के भीतर मुआवजे की राशि सीधे किसानों के बैंक खातों में हस्तांतरित की जा रही है। इस एक्सप्रेसवे के बनने से न केवल यातायात सुगम होगा, बल्कि आसपास के गांवों के किसानों और स्थानीय जनता के लिए विकास के नए अवसर खुलेंगे। इससे क्षेत्र में रोजगार और व्यापार के अवसरों में वृद्धि की उम्मीद है। एसडीएम रविंद्र प्रताप सिंह ने कहा, यह सरकार की एक अत्यंत महत्वाकांक्षी योजना है। मेरी जेवर ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे के दायरे में आने वाले सभी गांवों के किसानों से अपील है कि वे इस विकास कार्य में प्रशासन का सहयोग करें और एक्सप्रेसवे जैसी आधुनिक सुविधा का अधिक से अधिक लाभ उठाएं। एसडीएम ने आश्वस्त किया कि शिकारपुर तहसील प्रशासन एक्सप्रेसवे से जुड़े हर काम को समय पर पूरा करने के लिए पूरी तरह से तैयार है। भूमि अधिग्रहण से लेकर मुआवजे के वितरण तक की प्रक्रिया बिना किसी बाधा के पूरी की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर में खराब अंडा करी परोसने पर बवाल:रेस्टोरेंट में ग्राहकों ने किया विरोध तो कर्मचारियों ने पीटा, पुलिस के सामने ही चले लात-घूंसे
    Next Article
    गाजियाबाद में UPTET की पहली पाली की परीक्षा हुई:अभ्यर्थी बोले- पेपर आसान था, गणित के प्रश्न थोड़े कठिन लगे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment