Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर में कैंसर के खिलाफ बड़ी पहल:दिल्ली के एक्सपर्ट डॉ. हिमांशु शुक्ला ने शुरू की स्पेशल ओपीडी; ट्रायल में ही मिले हर दिन 8 नए मरीज

    23 hours ago

    2

    0

    शहर में कैंसर के मामले तेजी से पैर पसार रहे हैं, विशेषकर फेफड़ों और मुँह का कैंसर अब एक गंभीर चुनौती बन गया है। न्यू कानपुर सिटी हॉस्पिटल (लखनपुर) और मणिपाल हॉस्पिटल (द्वारका) के साझा प्रयासों से हुए एक ट्रायल में चौंकाने वाले परिणाम सामने आए हैं। पिछले दो महीनों के अनऑफिशियल ट्रायल के दौरान ही हर ओपीडी में औसतन 7 से 8 कैंसर मरीज पहुँच रहे हैं। इसे देखते हुए अब इस विशेष कैंसर ओपीडी को आधिकारिक तौर पर शुरू करने का फैसला लिया गया है। पेट की खराबी नहीं, कैंसर हो सकता है छाला मणिपाल हॉस्पिटल के कैंसर सर्जरी विभाग के एचओडी डॉ. हिमांशु शुक्ला ने बताया कि हमारे देश में जागरूकता की भारी कमी है। अक्सर लोग मुँह के छाले को पेट की खराबी मानकर महीनों तक घरेलू इलाज या साधारण दवाएं लेते रहते हैं। जब वह छाला बढ़कर पूरी जीभ को जकड़ लेता है, तब मरीज डॉक्टर के पास पहुँचता है। डॉ. शुक्ला के मुताबिक, अगर कैंसर को शुरुआती स्टेज में पकड़ लिया जाए, तो इलाज न केवल सस्ता होता है, बल्कि मरीज के बचने की संभावना भी कई गुना बढ़ जाती है। तम्बाकू और नुकीले दांत भी बड़ी वजह अस्पताल के सीनियर फिजिशियन डॉ. चमन कुमार वनवानी ने कहा कि कानपुर में मुँह के कैंसर का सबसे बड़ा कारण गुटखा, पान और स्मोकिंग है। इसके अलावा डेंटल सेप्सिस (दांतों का संक्रमण) और मुँह में मौजूद नुकीले दांत, जो लगातार गाल या जीभ से टकराते हैं, वे भी कैंसर की वजह बन सकते हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि मुँह में कोई भी लाल या सफेद धब्बा दिखे, तो उसे हल्के में न लें।
    Click here to Read more
    Prev Article
    फर्रुखाबाद में मजार के गेट का ऊपरी हिस्सा टूटा:पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे, मरम्मत कर कराया गया सही
    Next Article
    सीतापुर में बकाया मजदूरी को लेकर मजदूरों का हंगामा:100 दिन की मजदूरी थी बकाया, ब्लॉक में प्रदर्शन, अधिकारी नहीं आए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment