Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर में ईदगाह के पास तीन गैराज में आग:हाईड्रोजन सिलेन्डर में धमाके, 20 फीट उंची लपटें उठीं, कारें जलकर खाक

    18 hours ago

    3

    0

    कानपुर में कार गैराज में भीषण आग लग गई। कुछ ही देर में तीन गैराज और ऑटो मोटर्स पार्ट की दुकानों को आग ने चपेट में ले लिया। हाइड्रोजन सिलेण्डर के धमाकों से इलाका दहल गया। 20 फीट उंची आग की लपटें उठने लगीं। आसपास की दुकानों को खाली कराया गया। मौके पर दमकल की गाड़ियां पहुंचीं। मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। तब तक गैराज में खड़ी 6 कार जल कर राख हो गईं। घटना ईदगाह के पास की है। यह 3 तस्वीर देखिए… शहर के ईदगाह स्थित ब्रह्मनगर चौराहे की तरफ जाने वाली सड़क पर कार गैराज में शुक्रवार रात करीब 11 बजे आग लग गई। इससे आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई। लोग इधर-उधर भागने लगे। आसपास के लोगों ने फायर ब्रिगेड को सूचना दी। करीब 15 मिनट में दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं। फायर कर्मियों ने आग बुझाने का प्रयास शुरू कर दिया। स्थानीय पार्षद आलोक पाण्डेय ने बताया कि आग लगने की सूचना मिलते ही वह मौके पर पहुंच गए। उन्होंने बताया कि जनता मोटर्स कार गैराज में आग लगी, जिसके बाद आग ने तीन दुकानों को चपेट में लिया है। इसमें सनराइज मोटर्स रिपेयरिंग सेन्टर और ओम मोटर्स में भी आग पहुंच गई। कारें धूं-धू़ कर जलने लगीं। आस-पास की दुकानों को खाली काराया जाने लगा। यहां करीब 10 दुकानें हैं, जहां ऑटो पार्टस और कार के रिपेयरिंग गैराज हैं। जिन गैराज में कारें खड़ी थी, उन्हे खाली कराने में लोग जुट गए। गूदड़ बस्ती तक पहुंची आग, लोगों को निकाला गया, दो घर का सामान जला गैराज के पीछे की गूदड़ बस्ती इलाका है, जहां कई परिवार रहते हैं। गैराज की आग वहां पहुंचने लगी। दो मकानों में आग पहुंच गई, जिसके बाद फायरब्रिगेड ने सतर्कता दिखाते हुए, घरों से लोगों को निकाला। मकनों में रखा समान जलकर खाक हो गया। हालांकि उन मकानों में आग की लपटें पहुंचने से पहले वहां से लोग घरों से बाहर निकलकर सड़क पर आ गए। इसमें सोमवती, चंदा देवी और बेबी और बती देवी के घर की छत और ऊपर बने कमरे में रखा समान जल गया। एसीपी सीसामऊ अमरनाथ यादव ने बताया कि बजरिया थाना क्षेत्र के ईदगाह में सूचना मिली कि यहां आग लग गई। तत्काल ही फायर विभाग को सूचना दी गई, सीएफओ को सूचना दी गई। फायर विभाग की 8 गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं। आग पर काबू पा लिया गया है, कोई जनहानि नहीं हुई है। सीएफओ दीपक शर्मा ने बताया कि ईदगाह के पास आग लगने की सूचना मिली। भीषण आग लगने की सूचना पर कर्नलगंज और लाटूश रोड फायर स्टेशन की चार-चार गाड़ियां तुरंत मौके के लिए रवाना कर दी गईं। आसपास घनी बस्ती है। इसे देखते हुए फजलगंज और मीरपुर से भी फायर ब्रिगेड की गाड़ियों को बुला लिया गया। मौके पर 7 गाड़ियां पहुंच गईं। बताया कि आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई गई है। इसकी पुष्टि बाद में होगी। किसी तरह की कोई जनहानि नहीं हुई है। आग को तकरीबन 45 मिनट में पूरी तरह से बुझा दिया गया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    होमगार्ड भर्ती परीक्षा:कानपुर में 53 केन्द्रों पर सुबह 8 बजे से इंट्री शुरू, सुरक्षा के कड़े इंतजाम
    Next Article
    वाराणसी के 45 परीक्षा केंद्रों पर होमगार्ड-एनरोलमेंट परीक्षा-2025 आज से:दो पालियों में तीन दिन में 20,112 परीक्षार्थी होंगे शामिल, सुरक्षा व्यवस्था सख्त

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment