Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    होमगार्ड भर्ती परीक्षा:कानपुर में 53 केन्द्रों पर सुबह 8 बजे से इंट्री शुरू, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

    11 hours ago

    3

    0

    कानपुर में आज से तीन दिवसीय होमगार्ड भर्ती परीक्षा का पहला दिन है। शनिवार को शहर के 53 केंद्रों पर अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे। शहर में सबसे ज्यादा 1,947 पदों पर भर्ती होनी है, जो प्रदेश के 75 जिलों में सबसे अधिक है। परीक्षा दो पालियों में कराई जा रही है। पहली पाली सुबह 10 बजे से 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 2 बजे से 4 बजे तक आयोजित हो रही है। प्रत्येक पाली में करीब 19,400 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। तीन दिनों में कुल 1,16,400 अभ्यर्थियों के शामिल होने की संभावना है। परीक्षा के लिए शहर में 53 केंद्र बनाए गए हैं। इनमें सबसे ज्यादा 20 केंद्र पूर्वी जोन में, 16 साउथ जोन में, 10 सेंट्रल जोन में और सबसे कम 7 केंद्र पश्चिम जोन में बनाए गए हैं। परीक्षा को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से कराने के लिए 250 से अधिक पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। सभी केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। शहर के जीआईसी राजकीय इंटर कॉलेज, जीजीआईसी, बीएनएसडी चुन्नीगंज, डीएवी, कैलाश नाथ इंटर कॉलेज और हरीशचंद्र इंटर कॉलेज बजरिया समेत केंद्रों पर परीक्षा के बड़े केन्द्र हैं। सुबह 8 बजे से ही अभ्यर्थियों की एंट्री शुरू कर दी गई। परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने के लिए करीब 1800 पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। हर केंद्र पर औसतन 30 पुलिसकर्मी और 15 होमगार्ड लगाए गए हैं। इसके साथ ही 27 इंस्पेक्टर, 26 सब-इंस्पेक्टर और प्रत्येक केंद्र पर 4 महिला कांस्टेबल भी तैनात की गई हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सोनभद्र में कार पलटी, तीन दोस्तों की मौत:4 घायल, चालक वाराणसी ट्रॉमा सेंटर रेफर; कार सवार सभी शादी से लौट रहे थे
    Next Article
    कानपुर में ईदगाह के पास तीन गैराज में आग:हाईड्रोजन सिलेन्डर में धमाके, 20 फीट उंची लपटें उठीं, कारें जलकर खाक

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment