Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर में गैस के लिए लाइन में खड़े लोग:चिलचिलाती धूप में छाता लेकर पहुंचीं महिलाएं, लोग बोले- गैस ब्लैक हो रही है

    2 hours ago

    1

    0

    कानपुर में रसोई गैस की कमी से लोग परेशान हो रहे हैं। शहर के कई इलाकों में गैस सिलेंडर के लिए लोगों को लंबी लाइनों में खड़ा होना पड़ रहा है। तेज धूप में घंटों इंतजार करने के बावजूद कई लोगों को गैस नहीं मिल पा रही है। प्रशासन की ओर से होम डिलीवरी का दावा किया जा रहा है, लेकिन लोगों का कहना है कि जमीनी स्तर पर व्यवस्था ठीक नहीं है। पहले सिलेंडर बुक कराने के लिए लाइन में लगना पड़ता है और फिर गैस लेने के लिए अलग से इंतजार करना पड़ रहा है। आज जेके मंदिर के पास स्थित भगवत इंडेन गैस सर्विस पर भी बड़ी संख्या में लोग गैस लेने पहुंचे। लोग एजेंसी के बाहर खड़े होकर गैस की गाड़ी का इंतजार करते रहे, लेकिन काफी देर तक आपूर्ति नहीं हुई। इससे लोगों में नाराजगी देखी गई। गैस लेने आए लोगों का कहना है कि उन्हें कई बार एजेंसी के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं, फिर भी गैस नहीं मिल रही है। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि जल्द व्यवस्था को ठीक किया जाए, ताकि लोगों को राहत मिल सके। सागर गोयल ने बताया हमने 25 मार्च को गैस बुकिंग कराई थी। 26 मार्च को DAC नंबर आ गया था। 25 मार्च को सुबह से लाइन में लगे रहे, जिसके बाद शाम को करीब 4 बजे मेरा नंबर आया है। जिसके बाद 18 अप्रैल को सिलेंडर देने के लिए कहा गया है। ये लोग मेरी गैस ब्लैक में बेच दी है। अब हम आज सुबह 6 बजे से लाइन में लगे हुए है। लेकिन अब पता चला है, आज गैस नहीं आएगी। पूरे शहर मे गैस की गाड़ियां आ रही है, लेकिन यहां गाड़ियां नहीं आ रही है। अब इन लोगों का कहना है- गैस की गाड़ी सोमवार को आएगी। त्रिभुवन ने बताया- यहां हम लोग 3 दिनों से आ रहे है। हम लोगों को गैस के लिए 18 तारीख की डेट दी गई थी। जबकि आज इन लोगों ने बताया अब आज गाड़ी नहीं आएगी। मैं तो आज 8 बजे से लाइन में लगा हू, लेकिन यहां लोग सुबह 6 बजे से लाइने लगाते है। जब आपको पता था, आज गाड़ी नहीं आएगी तो पहले बताना था। लेकिन इन्होंने नहीं बताया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अभिनेता आशीष विद्यार्थी बाबा विश्वनाथ के दरबार में पहुंचे:सड़क पर खड़े होकर टमाटर चाट खाई...वीडियो बनाया, बोले- जीवंत शहर है काशी
    Next Article
    लखनऊ में कार की टक्कर से BDC सदस्य की मौत:दोस्त के साथ बाइक से जा रहे थे, लोगों ने ड्राइवर को दौड़ाकर पकड़ा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment