Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर में गैस के लिए 5 बजे से लगी लाइनें:लोग बोले- घर पर चूल्हा नहीं जलेगा तो कैसे ईद होगा, 100% होम डिलीवरी का दावा

    2 hours ago

    1

    0

    कानपुर में ईद से पहले गैस पैनिक के बीच लोग सुबह 5 बजे से लाइनों में लग गए। लेकिन गैस एजेंसियों के लापरवाह रवैये को लेकर गुस्से में दिखाई दिये। 76 वर्षीय इलियास ने कहा- अब ईद और अलविदा जुमा कैसे हो पाएगा। हालांकि गैस पैनिक के बीच प्रशासन का दावा है- गैस पर्याप्त मात्रा में है आपूर्ति लगातार जारी है। स्वरूप नगर स्थित कानपुर इंडेन गैस एजेंसी पर लोग लाइन में खड़े हुए परेशान नजर आए। वहीं यहां कुल 3 लाइने लगा के प्रक्रिया पूरी कराई जा रही है। पहली लाइन में लोग बुकिंग नंबर ले रहे है, दूसरी में- साइन करवा रहे है। तीसरी में- नंबर और साइन करवाने के बाद सिलेंडर लेने के लिए लगे है और चौथी लाइन में लोग सिलेंडर के इंतजार के लिए लगे हुए है। ईद और अलविदा जुमा से पहले लोग शहर में गैस पैनिक के बीच लाइन में लगे हुए हैं,जहां दैनिक भास्कर ने लोगों से बात की। सबसे पहले देखिए 3 तस्वीरें ... फाजिल बताते है, मैं बाहर नौकरी करता हूं। गैस का सिलेंडर मैंने बुक किया था। लेकिन 14 मार्च को मेरे फोन पर गैस डिलेवरी का मैसेज आ गया। लेकिन सिलेंडर अबही तक नहीं आया है। हम सुबह 8 बजे से लाइन में लगे हुए है। बताइए हम दो दिन के लिए घर पर आए, लेकिन यहां आकर गैस के लिए लाइन में लग गए। जब आज एजेंसी पर आए, अंदर कर्मचारी को गैस डिलीवरी के मैसेज के लिए बताया, लेकिन वहां कह दिया गया, अफले घर पर पता करिए। अब बताइए घर में 4 लोग है, छोटा सा घर है, किससे से पता करें। अब यहां कह दिया गया, पहले पर्ची पर साइन करवा लाओ। अब बताओ यहां आदमी केवल लाइन में लगा रहे। राजू खान बताते है, यहां गैस की बहुत ही गंभीर व्यवस्थाएं है। मैं खुद सुबह लगभग 7 बजे लाइन में खड़ा हुआ हूं। मैं ड्यूटी वाला आदमी हूं, आज गमीनत है, मेरी छुट्टी है। इस सिलेंडर की वजह से मैं अलविदा जुमा की नमाज पढ़ने नहीं जा पाऊंगा। इस सिलेंडर की वजह से सभी की दो- दो लाइनें लगवाई जा रही हैं। यहां पब्लिक बहुत परेशान है। मैं यहां 5 दिनों से चक्कर लगा रहा हूं। अब चूल्हे पर एक टाइम खाना बन रहा है। इसकी वजह से पत्नी से लड़ाई हो गई। अब तो बच्चे भी स्कूल नहीं जा पा रहे है। अहमद हुसैन बताते है, यहां सुबह 8 बजे से लाइन में लगे हुए है। सिलेंडर बुक करने के बाद DSC नंबर भी आ गया। लेकिन सिलेंडर नहीं आया। एक आदमी सिलेंडर की लाइन में लगा हुआ है, मैं यहां नंबर और साइन करवाने के लिए लाइन में लगा हुआ हूं। अब हम यहां पर लाइन में लगे हुए है। आज तो अलविदा जुमा की नमाज भी नहीं पड़ पाएंगे। अगर सिलेंडर नहीं मिलेगा तो घर में खाना भी नहीं बनेगा। अगर सिलेंडर नहीं मिलेगा तो ईद भी बेकार हो जाएगी। सिलेंडर से सारे काम जुड़े हुए है, अगर घर में गैस नहीं होगी तो ईद पर सिवई कैसे बनेगी। घर में किचन का काम लकड़ी के चूल्हे में हो रहा है। मो सारिक बताते है, मैं 4 दिनों से चक्कर लगा रहा हूं। जब कल मेरा नंबर आया, तब मुझसे कह दिया स्टॉक खत्म हो गया है। अब आज मैं फिर आया तो फिर पर्ची में साइन करवाने के लिए लाइन में लगा दिया। पहले लाइन में लग के गोदाम तक गया। अब फिर पर्ची में साइन करवाने के लिए लाइन में लग गया हूं। यहां किसी की कोई सुनवाई नहीं हो रही है। आज मैं 4 दिनों से लाइन में लगे हुए हो गए। आज अलविदा जुमा है, मैं लाइन मे लगा हुआ हूं। अब कुछ ईद नहीं है। घर पर कुछ बना ही नहीं पाएंगे तो क्या ईद मनाएंगे। 76 वर्षीय मोहम्मद इलियास बताते है, हम सुबह 7 बजे से लाइन में लगे है। जब हम परसों आए थे, तब कह दिया नंबर मिल गया है, कोई दिक्कत नहीं है। लेकिन अब साइन के लिए लाइन में लगा दिया है। जब 48 घंटे बाद नंबर आया। जब तक हम यहां आया तो वहां से साइन करवाने की बात कह के भगा दिया। बताइए आज अलविदा जुमा का दिन है सब बर्बाद हो रहा है। घर में गैस नहीं है। अब घर में जा रहे है तो भी नहीं बन रहा है, यहां खड़े हुए है तब भी नहीं बन रहा है। ईद कैसे होगी क्या ही बताए, घर वाले कहेंगे गैस लेकर नहीं आए सुबह से क्या कर रहे थे। हमारा 11 मार्च को गैस डिलीवरी का मैसेज आ गया था। लेकिन सिलेंडर नही आया। अब यहां बोल दिया गया। DSC नंबर देना पड़ेगा, जिसकी वजह से अब दोबारा से दूसरी लाइन में लग गया हूं । जिसकी वजह से बहुत दिक्कत है। जबकि यहां पर 100% होम डिलीवरी लिखा हुआ है। लेकिन ऐसा कुछ नहीं है । लोग इससे बहुत कन्फ्यूज है। हम यहां आज सिलेंडर लेने के लिए आए थे, लेकिन कह दिया गया, पहले DSC नंबर लेकर आइए, उसके बाद सिलेंडर के लिए लाइन में लगो। यहां बहुत ही समस्या है। मेरे बड़े भाई सिलेंडर के लिए लाइन में लगे हुए है, हम यहां नंबर के लिए लाइन में लगा हुआ हूं। जब यहाँ से मैं साइन करवा दूंगा, तब मुझे वहाँ से सिलेंडर मिलेगा। इस प्रक्रिया से सभी को दिक्कत हो रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लुधियाना में सिलेंडर लीकेज से चार लोग झुलसे:रिश्तेदार सभी को हरदोई लेकर आए, फैक्ट्री में काम करने गए थे
    Next Article
    भाजपा सांसद के चरणों में लेटे नवनियुक्त पदाधिकारी:आगरा महानगर कार्यकारिणी में मंत्री पद मिलने पर फफक-फफक कर रोये, VIDEO

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment