Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखीमपुर में टाइगर की चहलकदमी से दहशत:खेतों पर जाने से कतरा रहे ग्रामीण; वन विभाग गश्त बढ़ाने में जुटा

    1 hour ago

    1

    0

    लखीमपुर खीरी में पलिया क्षेत्र के त्रिकौलिया, बरेली फार्म और महंगापुर गांवों के आसपास इन दिनों टाइगर की लगातार मौजूदगी से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। स्थिति यह है कि कई लोग अपने खेतों पर जाने से भी परहेज कर रहे हैं, जिससे दैनिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं। ग्रामीणों के अनुसार, टाइगर की गतिविधियों के चलते खेती-किसानी का काम प्रभावित हो रहा है और आर्थिक नुकसान की आशंका बढ़ गई है। त्रिकौलिया के ग्राम प्रधान होरीलाल और पढ़ुआ के ग्राम प्रधान महबूब अली सहित अन्य लोगों ने वन विभाग से जल्द आवश्यक कदम उठाने की मांग की है। ग्रामीणों ने बताया कि टाइगर की सूचना कई बार दी गई है, जिसके बाद भी उसे सुरक्षित तरीके से पकड़ने की प्रक्रिया जारी है। इस बीच लोगों ने क्षेत्र में गश्त बढ़ाने और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की आवश्यकता जताई है, ताकि किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके। इस संबंध में पलिया वन रेंज के रेंज अधिकारी विनय कुमार ने बताया - टाइगर को सुरक्षित रूप से पकड़ने के लिए टीम लगातार प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि कई बार घेराबंदी की गई, लेकिन टाइगर हर बार निकल गया। उन्होंने आश्वासन दिया कि जल्द ही स्थिति पर नियंत्रण पाने के प्रयास जारी रहेंगे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अमेठी एआरओ ऑफिस अयोध्या ट्रांसफर करने का विरोध:सांसद किशोरीलाल शर्मा ने लोकसभा में उठाया मुद्दा, रक्षामंत्री को लिखा पत्र
    Next Article
    अलविदा जुमा पर पढ़ी गई मुल्क में अमन-चेन की दुआ:ईदगाह पर सुरक्षा के दृष्टिगत तैनात रही रैपिड एक्शन फोर्स, खुफिया तंत्र भी रहा सतर्क

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment