Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    एटा में जमीनी विवाद में महिला समेत चार घायल:पांच नामजदों पर लाठी-डंडों से मारपीट और फायरिंग का आरोप, FIR दर्ज

    1 hour ago

    2

    0

    एटा जिले के जैथरा थाना क्षेत्र के सआदतनगर गांव में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में संघर्ष हो गया। इस घटना में एक महिला सहित चार लोग घायल हो गए, जिनमें से एक महिला के पैर में गोली लगने की बात सामने आई है। पुलिस ने घायलों का मेडिकल परीक्षण कराया है और पांच नामजद आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, यह विवाद दीवार लगाने को लेकर शुरू हुआ। पीड़ित पक्ष ने आरोप लगाया है कि दूसरे पक्ष के पांच लोगों ने लाठी-डंडों से मारपीट की और फायरिंग कर दी। घायलों में अरविंद (25), रोहित कुमार (38) और सरिता (22) शामिल हैं। सरिता, जो अरविंद की पत्नी हैं, के पैर में गोली लगी है। घायल रोहित कुमार ने बताया कि वे अपनी जमीन पर दीवार लगा रहे थे, तभी दूसरे पक्ष के लोग लाठी-डंडे और कुल्हाड़ी लेकर आए और मारपीट शुरू कर दी। उन्होंने आरोप लगाया कि हमलावरों ने फायरिंग भी की, जिससे एक महिला को गोली लगी। रोहित के अनुसार, हमलावर उनकी जमीन पर जबरदस्ती कब्जा करना चाहते थे। पुलिस ने घायल रोहित की लिखित शिकायत के आधार पर पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। नामजद आरोपियों में देवेंद्र पुत्र काशीराम, जबर सिंह पुत्र रामभरोसे, मोहर राम पुत्र रामभरोसे, संजीव पुत्र ब्रजेश और संदीप पुत्र देवेंद्र शामिल हैं। इन पर मारपीट और जान से मारने के प्रयास सहित संबंधित धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई है। जैथरा थाना प्रभारी रितेश ठाकुर ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। उन्होंने पुष्टि की कि घायलों की तहरीर के आधार पर पांच आरोपियों के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच पड़ताल जारी है। घायलों का मेडिकल परीक्षण भी कराया गया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    'भाजपा सरकार में यूपी का सबसे अधिक विकास':नोएडा में प्रभारी मंत्री बृजेश सिंह बोले- प्रदेश में पहले 8 एयरपोर्ट थे अब बढ़कर 16 हुए
    Next Article
    पूर्व विधायक की पत्नी बोलीं- राजनीतिक साजिश हुई:फर्रुखाबाद में प्रेस कांफ्रेंस की, कहा- कोई खुद अपना घर क्यूं बर्बाद करेगा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment