Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पूर्व विधायक की पत्नी बोलीं- राजनीतिक साजिश हुई:फर्रुखाबाद में प्रेस कांफ्रेंस की, कहा- कोई खुद अपना घर क्यूं बर्बाद करेगा

    2 hours ago

    1

    0

    फर्रुखाबाद में समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक विजय सिंह के आवास पर 17 मार्च को विस्फोट हो गया था। उनकी पत्नी दमयंती सिंह ने विस्फोट को राजनीतिक साजिश बताया है। शुक्रवार को अपने कार्यालय पर प्रेस वार्ता कर घटना की निष्पक्ष जांच की मांग की। इस विस्फोट में पूर्व विधायक के दोनों बेटों सहित छह लोग घायल हुए थे, जिनका उपचार चल रहा है। पुलिस ने सभी घायलों के खिलाफ केस दर्ज किया है। दमयंती सिंह गुरुवार रात फर्रुखाबाद पहुंची थीं। शुक्रवार को प्रेस वार्ता में उन्होंने कहा कि यह हमारी राजनीतिक लड़ाई है और यह सब साजिश के तहत हुआ है। अब विस्तार से पढ़िए प्रेस कांफ्रेंस की बातें … पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष दमयंती सिंह ने घटना के समय पर सवाल उठाते हुए कहा, 18 मार्च को विधायक जी की सुप्रीम कोर्ट में अपील की सुनवाई थी। 17 तारीख की शाम को 7:00 से 7:30 के बीच यह घटना हमारे घर हुई। एक दिन पहले यह कैसे हुई, यह साजिश के तहत चल रहा है। उन्होंने आशंका जताई कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने उनके घर में कुछ रखा होगा। दमयंती सिंह ने प्रशासन से मामले की पूरी तरह निष्पक्ष जांच कराने की मांग की। उन्होंने कहा कि अभी जांच चल रही है, इसके बावजूद बेटों पर केस लगा दिया गया, जो जांच रिपोर्ट आने के बाद होनी चाहिए थी। उन्होंने इसे दबाव में की गई कार्रवाई बताया। बोलीं- बच्चे बयान देने की स्थित में नहीं थे उन्होंने बताया कि उनके बच्चे गंभीर हालत में थे और बयान देने की स्थिति में नहीं थे। दोनों बेटे आईसीयू में भर्ती थे। दमयंती सिंह के अनुसार, उनके छोटे बेटे सिक्की ने 19 मार्च को होश में आने पर बताया कि जब वह स्टोर में नीचे लाइट जलाने गया, तो उसे कुछ महक लगी। उसके साथ ईशू भी था। दोनों ने महक आने की बात की और वहां रखे गैस सिलेंडरों को भी चेक किया। उन्होंने कहा कि महक नहीं आ रही है और सिलेंडर ठीक हैं। ऐसे में माचिस की तीली जलाई। इसके बाद विस्फोट हुआ और दोनों के ऊपर आग की लपटें आईं। दोनों आग में झुलस गए। बेटे ने बताया इसके बाद तेज आवाज हुई। बताया जैसे-तैसे हम लोग वहां से बाहर की तरफ भागे। दोनों झुलस चुके थे। दोनों सड़क पर आए और किसी से कहा कि हमें बचाओ अस्पताल भेज दो। इसके बाद उन्हें अस्पताल भेजा गया। ऐसे में वह लोग क्या बयान देते। हमने सारे बयान दिए और प्रशासन को सपोर्ट भी किया। पुलिस राइफल और पिस्टल ले गई बताया विक्की और भैया लाल दोनों ऊपर लेंटर में दबे हुए थे। मैं पूजा करके उठी थी। इस दौरान आवाज आने लगी। कुछ समझ ही नहीं आ रहा था। इसके बाद मोबाइल उठाकर जब नीचे आए तो देखा बड़ा बेटा घर में घायल पड़ा हुआ था। उसे अस्पताल भिजवाया। उन्होंने कहा कि पुलिस मेरे लाइसेंसी असलहे भी ले गई राइफल और पिस्टल। मेरे बेटों के चार मोबाइल और दो टेबलेट भी पुलिस के पास हैं। उन्होंने बताया मेरे घर को पुलिस द्वारा सील कर दिया गया है। जबकि मेरी सारी जरूरत का सामान कपड़े आदि उसी घर में हैं। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष से भी हुई मुलाकात पूर्व विधायक की पत्नी ने गुरुवार को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से मुलाकात की। बताया कि हमने उनसे कहा कि हम इसकी निष्पक्ष जांच चाहते हैं। उन्होंने तत्काल फर्रुखाबाद एसपी से वार्ता भी की। घर के अंदर विस्फोटक पदार्थ को लेकर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा ऐसा कुछ नहीं था। टीमें आईं थी सारी जांच कर ले गई हैं अभी तो रिपोर्ट भी नहीं आई है। अभी खुलासा तो हुआ नहीं है तो ऐसे कैसे कह सकते हैं कि घर में विस्फोटक था। रही सिलेंडर की बात तो वह भी सही मिले हैं। हम क्या अपना घर खुद ही गिरा लेते उन्होंने कहा लोग तरह तरह की बातें कर रहे हैं। हम मां और मेरे दो बेटे घर में रह रहे हैं। हम क्या अपना घर खुद ही गिरा लेते। ऐसा कौन होगा जो अपने ही घर में विस्फोट करेगा। रही ग्रेनाइट की बात तो ना कभी हमारे यहां ठेका रहा और न कभी हमने ऐसा कोई काम किया। हम तो नेतागिरी वाले हैं। जितने फर्रुखाबाद के नेता हैं हम तो सबसे स्वच्छ नेता हैं। हमने ना किसी की जमीन हड़पी, हमने न किसी के मकान हड़पे न प्लॉट हड़पे न मेरे पति ने और न ही मेरे बच्चों ने। पति 9 साल से जेल में बंद हैं बच्चों के पिताजी साढ़े नौ साल से जेल में हैं। जबरदस्ती का केस लगाना है तो कैसे भी लगा दें घुमा फिरा कर यह अलग बात है। घर में ऐसी चीज कौन रखता है। हमारी राजनीतिक दुश्मनी है उसी के तहत किसी ने कुछ किया है। किसी अज्ञात लोगों ने ही आकर कुछ रखा है। जिस तरीके से विस्फोट हुआ हमको तो खुद ही समझ में नहीं आ रहा है। पुलिस को सूचना देने की स्थिति नहीं थी उन्होंने बताया पुलिस को सूचना देने की स्थिति में न हम थे न मेरे दोनों बेटे थे। मैंने लोगों से कहा था पुलिस को फोन कर दो। लोगों ने पुलिस को फोन भी किए हैं। हमारा पूरा घर टूट गया। ऊपर वाले ने हमारी जान बख्श दी यही बहुत है। बताया जो घायल हुए हैं उनकी हालत गंभीर है उपचार चल रहा है। बताया विधायक जी की 18 मार्च को सुप्रीम कोर्ट में अपील की सुनवाई थी। भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष प्रांशु दत्त द्विवेदी ने भी बच्चों के मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट में रिट दायर की थी। वह भी खारिज हुई है। यह सब साजिश के तहत हो रहा है। विधानसभा चुनाव नजदीक आ रहा है। ऐसे में बच्चों को फंसाया जाए। इनका उत्पीड़न किया जाए। हम लोग किसी भी चीज में इंवॉल्व नहीं हैं। ऊपर वाले पर भरोसा करते हैं। जांच रिपोर्ट आएगी उसमें पता चल जाएगा। 29 अप्रैल को है सुप्रीम कोर्ट में है सुनवाई मालूम हो कि पूर्व विधायक विजय सिंह ब्रह्मदत्त द्विवेदी हत्याकांड में आजीवन कारावास की सजा काट रहे हैं। सुप्रीम कोर्ट में मामले को लेकर गुरुवार को सुनवाई थी। पूर्व विधायक की पत्नी ने बताया सुनवाई नहीं हुई। मामले में अब 29 अप्रैल की तारीख लगी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    एटा में जमीनी विवाद में महिला समेत चार घायल:पांच नामजदों पर लाठी-डंडों से मारपीट और फायरिंग का आरोप, FIR दर्ज
    Next Article
    बांदा में अलविदा जुमा की नमाज शांतिपूर्ण संपन्न:मस्जिदों में उमड़ी भीड़, ईद की तैयारियां तेज

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment