Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर में बिजली बिल को लेकर बवाल:ओवर बिलिंग और बिजली कटौती को लेकर किया हंगामा

    4 hours ago

    2

    0

    कानपुर के रावतपुर थाना क्षेत्र स्थित मस्वानपुर में शुक्रवार को केसा (KESA) दफ्तर पर उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा किया। अधिक बिजली बिल और अचानक लाइट काटे जाने की समस्या को लेकर बड़ी संख्या में लोग शिकायत करने पहुंचे थे। लेकिन समस्या का समाधान न होने पर उपभोक्ताओं की कर्मचारियों से झड़प हो गई। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने किसी तरह लोगों को समझाकर शांत कराया। उपभोक्ताओं का आरोप है कि वे हर महीने नियमित रूप से बिजली बिल जमा कर रहे हैं, इसके बावजूद उनका बिल माइनस में दिखाया जा रहा है और बिजली काट दी गई। एक उपभोक्ता ने बताया कि उसने ऑनलाइन भुगतान के सभी रिकॉर्ड दिखाए, लेकिन फिर भी उससे करीब 1260 रुपये माइनस बताकर एडवांस रिचार्ज करने को कहा गया। भीषण गर्मी में लंबी लाइन, टोकन 200 के पार शिकायत लेकर पहुंचे लोगों को केसा कार्यालय में भारी भीड़ का सामना करना पड़ा। पूछताछ केंद्र पर टोकन नंबर 200 के पार पहुंच गया था। तेज गर्मी में घंटों इंतजार के बावजूद जब संतोषजनक जवाब नहीं मिला तो लोगों का गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने हंगामा शुरू कर दिया। कर्मचारियों ने उपभोक्ताओं को बताया कि उनके यहां स्मार्ट मीटर लग चुका है, जिसके चलते बिलिंग सिस्टम बदला है। लेकिन उपभोक्ता इस व्यवस्था को लेकर असंतुष्ट दिखे और स्पष्ट जानकारी न मिलने पर विरोध करने लगे। हंगामा बढ़ने पर पुलिस ने संभाला मोर्चा स्थिति बिगड़ने पर पास स्थित पुलिस सहायता केंद्र से पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को शांत कराया। कुछ देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा, लेकिन बाद में मामला शांत हो गया। रावतपुर थाना प्रभारी कमलेश रॉय ने बताया कि बिजली कटौती को लेकर हल्का शोर-शराबा हुआ था। फिलहाल कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है। अगर तहरीर दी जाती है तो जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    झांसी की महिला की संदिग्ध अवस्था में मौत:पति बोला- अपने गहने मांगने पर मेरे भाई, माता-पिता ने पीटा, खबर एक्सीडेंट की मिली
    Next Article
    गोरखपुर में शनिवार को कई इलाकों में होगी बिजली कटौती:उपकेंद्रों पर कार्य के चलते रहेगा शटडाउन, उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment