Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    झांसी की महिला की संदिग्ध अवस्था में मौत:पति बोला- अपने गहने मांगने पर मेरे भाई, माता-पिता ने पीटा, खबर एक्सीडेंट की मिली

    4 hours ago

    2

    0

    झांसी में एक महिला की संदिग्ध परिस्थियों में मौत हो गई। पति का कहना है कि मेरे छोटे भाई की शादी एक महीने पहले हुई थी। जिसमें मेरी पत्नी के गहने चढ़ाए गए थे। अब पत्नी को अपने बुआ के घर शादी में जाना था। गहने वापस मांगने पर छोटे भाई, माता-पिता ने पत्नी के साथ मारपीट कर दी। अगले दिन खबर मिली कि पत्नी का एक्सीडेंट हो गया। हम लोगों को मौत पर संशय है। उसके सिर में चोट लगी है। निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। पूरा मामला झांसी से सटे मध्य प्रदेश के निवाड़ी जिले के टेहरका का है। 5 साल पहले शादी हुई थी झांसी के गुरसराय थाना क्षेत्र के मडोरी गांव निवासी तुलसा देवी ने बताया- मेरी बेटी रोशनी (26) की शादी 6 दिसंबर 2020 को टेहरका निवासी सुनील कोरी से हुई थी। सुनील बिजली विभाग में लाइनमैन है। वर्तमान में उसकी पोस्टिंग सागर में है। रोशनी की 3 साल की एक बेटी है। सबकुछ ठीक चल रहा था। एक महीने पहले रोशनी के देवर की शादी थी। जिसमें बेटी के गहने देवरानी को चढ़ाए गए। अब रोशनी को अपनी बुआ के बेटे की शादी में 20 अप्रैल को पृथ्वीपुर जाना था। रोशनी ने 15 अप्रैल को अपने गहने वापस मांगे तो विवाद हो गया। आरोप है कि देवर, सास-ससुर ने मारपीट कर दी। थाने से छूटने पर फिर मारपीट की पति सुनील ने बताया- पत्नी रोशनी ने मुझे फोन लगाकर मारपीट की जानकारी दी। तब गाली गलौच सुनाई दे रहा था। मेरे कहने पर रोशनी ने डायल 100 लगाकर पुलिस बुला ली। पुलिस देवर को पकड़कर थाने ले गई। मगर कुछ देर बाद ही वह छूटकर आ गया। रात को दोबारा झगड़ा हुआ। इसके बाद रोशनी को उसका भाई मायके ले जाने के लिए आया था। थोड़ी देर बाद खबर आइ्र कि रोशनी का एक्सीडेंट हो गया। उसकी हालत नाजुक है। भाई उसे टेहरका से झांसी मेडिकल कॉलेज लाया। जहां पर उसकी मौत हो गई। रोशनी के सिर में चोट लगी है। मौत को लेकर संशय बना है। मेडिकल कॉलेज में झगड़ा हुआ मेडिकल कॉलेज में शुक्रवार दोपहर को पुलिस शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए पंचनामा भरने की कार्रवाई कर रही थी। इस बीच रोशनी के मायके और ससुराल पक्ष के लोगों में मारपीट हो गई। लोगों ने बीच बचाव कर मामला शांत करवाया। मेडिकल चौकी इंचार्ज मोहित राणा ने बताया कि पंचनामा भरकर शव का पोस्टमार्टम करवाया गया है। घटना निवाड़ी जिले की है। इसलिए आगे की जांच निवाड़ी पुलिस करेगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गेहूं-मड़ाई के दौरान किशोरी की थ्रेसर में फंसा दुपट्टा, मौत:रायबरेली में मशीन से गेहूं पछाड़ रही थी, गांव में पसरा मातम
    Next Article
    कानपुर में बिजली बिल को लेकर बवाल:ओवर बिलिंग और बिजली कटौती को लेकर किया हंगामा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment