Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर में बाइक डिवाइडर से टकराई, युवक की मौत:हादसे में हरियाणा की महिला मित्र घायल, वापसी की ट्रेन पकड़ने जा रही थी

    5 hours ago

    1

    0

    कानपुर में अलीगढ़ हाईवे पर एक बाइक डिवाइडर से टकराकर पलट गई। इस हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। उसके साथ बाइक पर बैठी महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। युवक की मौत की पुष्टि बिल्हौर सीएचसी में डॉक्टरों ने की। हादसा बिल्हौर कोतवाली में राढ़ा गांव के पास ओवरब्रिज पर हुआ। महिला हरियाणा के हिसार से सौरिख आई थी। आज उसे ट्रेन से वापस जाना था। युवक उसे बाइक से कानपुर छोड़ने जा रहा था। उसके पहले यह हादसा हो गया। महिला को कानपुर रेफर कर दिया गया है। 2 तस्वीर देखिए… विस्तार से जानिए पूरा मामला… हादसे में जिस युवक की मौत हुई उसकी पहचान कन्नौज के सौरिख कस्बा निवासी ऋषभ गुप्ता (26) पुत्र प्रदीप गुप्ता के रूप में हुई है। ऋषभ एक मेडिकल स्टोर का संचालन करते थे। बाइक पर बैठी जो महिला हादसे में जख्मी हुई है उसकी पहचान हरियाणा के हिसार निवासी आरती बाजपेई (35) पत्नी विनय बाजपेई के रूप में हुई है। वह तीन दिन पहले ऋषभ से मिलने सौरिख गई थीं। रविवार दोपहर ऋषभ उसी महिला को ट्रेन पर बैठाने के लिए बाइक से कानपुर जा रहे थे। इसी दौरान कानपुर-अलीगढ़ हाईवे पर राढ़ा गांव के सामने ओवरब्रिज पर उनकी तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। प्राथमिक उपचार के बाद आरती बाजपेई को कानपुर रेफर कर दिया गया है। इंस्टाग्राम पर मिले, दोस्ती हुई हादसे में घायल महिला आरती वाजपेई के अनुसार उसका मायका घाटमपुर में है। वह अपने पति के साथ हिसार में रहती है। ऋषभ से उसकी दोस्ती सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर हुई थी। वह उसे अपनी बेटे की तरह मानती है। ऋषभ ने कुछ दिन पहले क्लीनिक का उद्घाटन किया था। उसके बुलावे पर उसी को देखने के लिए वह उसके यहां आई थी। आज रविवार को वापस जा रही थी। कानपुर सेंट्रल स्टेशन से ट्रेन पकड़ने के लिए कानपुर जाते समय हादसा हो गया। उसके अनुसार उसकी एक बेटी है जो कक्षा 10 में पढ़ती है।एक बेटा है जो कक्षा 6 में पढ़ता है। कोतवाल बोले- जांच हो रही है बिल्हौर कोतवाली के इंस्पेक्टर सुधीर कुमार ने बताया कि हादसा तेज रफ्तार के कारण बाइक के अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराने से हुआ। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच की जा रही है। दोनों के परिवार को जानकारी दे दी गई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    'बेटा मुझे बचा लो वरना मैं जलकर मर जाऊंगा':जौनपुर में शॉर्ट सर्किट से जिंदा जला बुजुर्ग, पैर टूटने से नहीं निकल पाया बाहर
    Next Article
    ISBT तक जून से कीजिए मेट्रो से सफर:मनकामेश्वर से आईएसबीटी तक सिग्नलिंग का ट्रायल रन रहा सफल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment