Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    'बेटा मुझे बचा लो वरना मैं जलकर मर जाऊंगा':जौनपुर में शॉर्ट सर्किट से जिंदा जला बुजुर्ग, पैर टूटने से नहीं निकल पाया बाहर

    2 hours ago

    1

    0

    जौनपुर में घर में आग लगने से एक 70 वर्षीय बुजुर्ग व्यक्ति जिंदा जल गया। देर रात शॉर्ट सर्किट से घर में आग लग गया। घर छप्पर का होने की वजह से आग इतना तेज फैला कि बुजुर्ग व्यक्ति बाहर नहीं निकल पाया। बुजुर्ग व्यक्ति घंटो बचाने के लिए गुहार लगाता रहा। परिवार के लोग व ग्रामीणों ने पूरा प्रयास किया बचाने का लेकिन वे बुजुर्ग को बचाने में असमर्थ रहे। परिवार के सदस्य व ग्रामीण डर की वजह से आग लगने के बाद घर के अंदर जाने से डर रहे थे। कुछ देर बाद किसी तरह ग्रामीणों ने खंभे से तार को कट किया। उसके बाद आग पर काबू पाया। लेकिन आग बुझने तक बुजुर्ग व्यक्ति पूरी तरह जल गया था। इस घटना से पूरे परिवार में चीख पुकार मच गया। इस भीषण आगजनी में तीन मड़हे जलकर राख हो गए। मड़हे में रखा पेटी-बॉक्स समेत हजारों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। बुजुर्ग का शव पूरी तरह जलकर राख हो गया था। सिर्फ शरीर की हड्डियां और कंकाल ही मिला। मृतक की पत्नी का अभी तीन दिन पहले ही निधन हो गया था। अब बुजुर्ग की मौत होने से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। खबर से जुड़ी देखिए दो तस्वीरें… अब जानिए पूरा मामला… यह घटना महराजगंज थाना क्षेत्र में शनिवार देर रात को हुई। बरहूपुर गांव में भूलन सरोज (68) अपने परिवार के साथ रहते है। भूलन के तीन बेटे राकेश, रमेश और महेश है। भूलन की पत्नी केवला देवी (68) की तीन पहले 8 अप्रैल को निधन हो गया था। पूरा परिवार पहले से ही गम में डूबा था। भूलन का कुछ दिनों पहले ही बायां पैर टूट गया था। शनिवार को भूलन खाना खाने के बाद छप्पर के बने मड़हे में सोने के लिए चले गए। परिवार के अन्य सदस्य कुछ दूरी पर सोए हुए थे। इसी दौरान अचानक बिजली के शार्ट सर्किट से छप्पर में आग लग गई। आग इतनी तेज फैली कि किसी को कुछ सोचने समझने का मौका ही नहीं मिला। घंटो तक चीखतें-चिल्लाता रहा मृतक छप्पर में भूलन अकेले लेटे थे। उनका पैर टूटने के कारण वो बाहर नहीं निकल पाए। वो घंटो तक चीखतें-चिल्लाते रहे कि बेटा मुझे बचा लो वरना मैं जलकर मर जाऊंगा। लेकिन वो बाहन नहीं निकल पाए। परिवार को लोग व गांव के लोगों ने बचाने का प्रयास किया लेकिन वे असफल रहे। आग के बीच गिरे हुए कटा तार जलने से लोग छप्पर के अंदर जाने से डर रहे थे। काफी देर बाद ग्रामीणों व परिवार के लोगों ने खंभे से तार को कटवाया। इसके बाद पंपिंग सेट के सहारे आग पर काबू पाया। इस भीषण अग्निकांड में तीन मड़हा जल गया। मड़हे में रखा पेटी-बॉक्स समेत हजारों रुपए का सामान जलकर राख हो गया। आग बुझने के पहले ही भूलन की मौत हो चुकी थी। आग पर काबू पाने के बाद भूलन का पूरी तरह जला हुआ शव मिला। शव की हालत बहुत ही वीभत्स हो चुकी थी। पूरी तरह जलकर राख हुआ शव शव पूरी तरह जलकर राख हो चुका था। शव में सिर्फ और सिर्फ हडि्डयां और कंकाल ही मिले। शव मिलने के बाद पूरे परिवार में चीख पूकार मच गई। ग्रामीणों ने तत्काल पुलिस को सूचना दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तत्काल शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। तीन दिन पहले मां की मौत से भूलन सहित पूरे परिवार में शोक में डूबा था। अब भूलन की मौत से उनके तीनों बेटे सहित पूरे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। गांव के लोग सुरेश यादव, राजबहादुर सहित कई लोग मौके पर पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त की और परिजनों को ढांढस बंधाए। पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा शव मृतक के पुत्र रमेश सरोज के अनुसार, उनके पिता खाना खाने के बाद मडहे मे सो रहे थे, तभी अचानक आग लगने से यह हादसा हो गया। सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष महराजगंज तरुण श्रीवास्तव ने बताया कि परिजनों द्वारा बताया गया शार्टशर्किट से आग लग गई लगी थी। और शव को पंचनामा कर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया गया अन्य विधिक कार्रवाई की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आगरा में BJP मेयर ने आशा भोसले को घोसले कहा:श्रद्धांजलि देने से पहले साथियों से पूछा- ये सिंगर ही थीं ना, फिर हंसने लगीं
    Next Article
    कानपुर में बाइक डिवाइडर से टकराई, युवक की मौत:हादसे में हरियाणा की महिला मित्र घायल, वापसी की ट्रेन पकड़ने जा रही थी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment