Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ISBT तक जून से कीजिए मेट्रो से सफर:मनकामेश्वर से आईएसबीटी तक सिग्नलिंग का ट्रायल रन रहा सफल

    2 hours ago

    1

    0

    आगरा मेट्रो जून से विस्तार करने जा रही है। मनकामेश्वर से आईएसबीटी तक सिग्नलिंग का ट्रायल रन रहा है। जल्द ही अप और डाउन ट्रैक पर ट्रायल रन होगा। इसके बाद इस रूट पर मेट्रो संचालन के लिए क्लियरेंस देने की प्रोसिस शुरू होगी। इसके लिए उच्च स्तरीय टीम जांच के लिए आएंगी। इस प्रक्रिया में लगभग डेढ़ महीना लग जाएगा। ऐसे में ताज पूर्वी गेट से ISBT तक मेट्रो का संचालन जून से होने की संभावना है। उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (UPMRC) ने ISBT रैंप और मनकामेश्वर मेट्रो स्टेशन के बीच अप लाइन पर आगरा मेट्रो ट्रेन का सिग्नलिंग का ट्रायल रन सफलतापूर्वक पूरा कर बड़ी उपलब्धि हासिल की है। इस ट्रायल रन के दौरान UPMRC की सिग्नलिंग टीम, कांट्रेक्टर स्टाफ सहित मेट्रो अन्य अधिकारी मौजूद रहे। बता दें कि पहले कॉरीडोर में ट्रायल के दौरान मनकामेश्वर स्टेशन से ISBT जाने वाली दिशा (अप लाइन) में मेट्रो ट्रेन को ले जाया गया था। इस दौरान मेट्रो ट्रेन एसएन मेडिकल कॉलेज, आगरा कॉलेज, राजा की मंडी और आरबीएस कॉलेज मेट्रो स्टेशन से गुजरी। इसके बाद ट्रेन को अपलाइन में वापस मनकामेश्वर लाया गया। इस ट्रायल रन में मूलतः सिग्नलिंग एवं सिस्टम्स उपकरणों को परखा गया था। UPMRC के एमडी सुशील कुमार का कहना है-हम सारे उपकरणों-सिस्टम, सिग्नलिंग, ट्रैक आदि की टेस्टिंग के लिए सफलतापूर्वक ट्रेन का टेस्ट रन किया गया। जल्द ही डाउन लाइन में भी ट्रायल रन आरंभ किया जाएगा । अब जानिये आगरा में मेट्रो प्रोजेक्ट के बारे में... शहर के 30 किमी में लोग मेट्रो से सफर कर सकेंगे। उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (UPMRC) आगरा में मेट्रो के दो कॉरीडोर तैयार कर रहा है। पहला ताज ईस्ट गेट से सिकंदरा और दूसरा आगरा कैंट से कालिंदी विहार तक कॉरीडोर तैयार हो रहे हैं। पहले कॉरिडोर पर मन:कामेश्वर से ISBT तक मेट्रो चलने की संभावना है। इसके लिए यहां काफी तेजी से काम चल रहा है। इस कॉरीडोर के 4 और अंडरग्राउंड मेट्रो स्टेशन लगभग तैयार हो चुके हैं। एसएन मेडिकल कॉलेज, आगरा कॉलेज, राजामंडी और आरबीएस कॉलेज स्टेशन का सिविल काम पूरा हो चुका है। ISBT पर एलिवेटेड स्टेशन तैयार हो रहा है। पहले कॉरिडोर में 13 स्टेशन हैं और कुल दूरी 14 किमी से अधिक है। दूसरे कॉरीडोर पर भी चल रहा काम दूसरे कॉरिडोर में आगरा कैंट से कालिंदी विहार तक कार्य चल रहा है। आगरा कैंट से आगरा कॉलेज तक अगले साल जून तक मेट्रो चलने लगेगी। सेंट जोंस चौराहा से कालिंदी विहार तक 2026 दिसंबर में कार्य पूरा हो जाएगा। ये एलिवेटेड ट्रैक है, इसमें 14 स्टेशन हैं और इसकी दूरी करीब 16 किमी है। इन सभी पर मेट्रो ट्रेनों का 10-20 किमी प्रति घंटे की गति से दो से तीन सप्ताह तक ट्रायल कर मेट्रो चलने लगेगी। इस तरह से 15 महीने में लोग 30 किमी तक का सफर मेट्रो ट्रेनों से कर सकेंगे। इससे लोगों को जाम से निजात मिलेगा। आगरा मेट्रो की मुख्य विशेषताएं
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर में बाइक डिवाइडर से टकराई, युवक की मौत:हादसे में हरियाणा की महिला मित्र घायल, वापसी की ट्रेन पकड़ने जा रही थी
    Next Article
    ट्रक ने कार को मारी टक्कर, बच्चे की मौत:कुशीनगर NH28 पर हुआ हादसा, तेज टक्कर से वाहन पलटा, 7 लोग घायल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment