Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ट्रक ने कार को मारी टक्कर, बच्चे की मौत:कुशीनगर NH28 पर हुआ हादसा, तेज टक्कर से वाहन पलटा, 7 लोग घायल

    2 hours ago

    1

    0

    कुशीनगर जिले के हाटा थाना क्षेत्र के ढांढा में रविवार तड़के करीब 4 बजे नेशनल हाईवे 28 पर एक सड़क हादसा हुआ। पीलीभीत से बिहार और नेपाल जा रहे एक चार पहिया वाहन को पीछे से आ रहे अज्ञात ट्रक ने टक्कर मार दी। टक्कर के बाद वाहन पलट गया, जिससे उसमें सवार लोग घायल हो गए। इस हादसे में 12 वर्षीय नरेश मुखिया की मौके पर ही मौत हो गई। नरेश बिहार निवासी था और अपने परिवार के साथ एक शादी समारोह से लौट रहा था। वह तीन भाइयों में सबसे छोटा था और कक्षा 5 का छात्र था। यात्रियों के अनुसार, घटना के समय वाहन सड़क किनारे खड़ा था। एक बच्चे को शौच के लिए उतारने के बाद सभी लोग गाड़ी में बैठ रहे थे, तभी पीछे से आए तेज रफ्तार ट्रक ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार पूरी तरह पलट गई। हादसे में मीना देवी (48), सोनेलाल मुखिया (28), पन्नेलाल मुखिया (30), सुगधी देवी, मुन्नी देवी (24), श्रीमती देवी सहित सात लोग घायल हुए हैं। सभी घायलों का इलाज अस्पताल में चल रहा है। कार चालक पीलीभीत का निवासी बताया जा रहा है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने अज्ञात ट्रक चालक और वाहन की तलाश शुरू कर दी है। मृतक के परिजनों ने बताया कि नरेश अपनी बुआ के यहां शादी में गया था और लौटते समय यह हादसा हुआ। यह परिवार मजदूरी करके अपना गुजारा करता है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    ISBT तक जून से कीजिए मेट्रो से सफर:मनकामेश्वर से आईएसबीटी तक सिग्नलिंग का ट्रायल रन रहा सफल
    Next Article
    एटा में किसान पहचान पत्र अनिवार्य:1 मई 2026 से सरकारी योजनाओं और MSP के लिए जरूरी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment