Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर में आज रात से बारिश के आसार:3 दिन के लिए मौसम बदलेगा; तापमान गिरा, फिर भी धूप-उमस ने बढ़ाई परेशानी

    20 hours ago

    1

    0

    कानपुर शहर में तापमान में गिरावट के बावजूद गर्मी और उमस से लोगों को राहत नहीं मिल सकी। बीते 24 घंटे में अधिकतम तापमान 1 डिग्री सेल्सियस गिरकर 37 डिग्री पर पहुंच गया, लेकिन तेज धूप और उमस ने लोगों का पसीना छुड़ा दिया। दिनभर सड़कों पर निकलने वाले लोग गर्मी से बचाव के लिए मुंह ढककर चलते नजर आए। मौसम विभाग के मुताबिक, आज रात से बारिश और तेज हवा के आसार हैं। तीन दिनों तक बारिश की संभावना है। रात में हुई बूंदाबांदी रात में हुई बूंदाबांदी के कारण सुबह मौसम अपेक्षाकृत सुहावना रहा और हल्के बादल भी छाए रहे, लेकिन सुबह आठ बजे के बाद सूरज के तेवर चढ़ने लगे। जैसे-जैसे दिन बढ़ा, धूप तेज होती गई और उमस ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दीं। दोपहर के समय गर्म हवाओं के थपेड़ों ने भी लोगों को परेशान किया। दिनभर पसीने से तर-बतर रहे लोग तेज धूप और हवा में नमी अधिक होने के कारण लोगों को चिपचिपी गर्मी का सामना करना पड़ा। बाजारों, चौराहों और मुख्य सड़कों पर निकलने वाले अधिकांश लोग गमछा, दुपट्टा या कपड़े से चेहरा ढककर चलते दिखाई दिए। दोपहिया वाहन चालक भी गर्मी से बचाव के लिए पूरी तरह ढंके नजर आए। रात में बारिश से लुढ़का पारा मौसम में बदलाव के चलते रात में बूंदाबांदी हुई, जिससे न्यूनतम तापमान 3.4 डिग्री की गिरावट के साथ 25.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हालांकि दिन में तेज धूप और उमस के कारण लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिल सकी। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार वातावरण में नमी बनी रहने के कारण अगले कुछ दिनों तक लोगों को उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ सकता है। रात से सुबह तक बारिश की संभावना मौसम विशेषज्ञ डॉ. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि दिन में धूप निकलने से उमस वाली गर्मी बनी रहेगी। वातावरण में नमी मौजूद होने के कारण रात से दूसरे दिन सुबह तक तेज हवाओं और गरज चमक वाले बादलो के साथ हल्की बारिश की संभावना है। तापमानों में गिरावट की संभावना है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अखिलेश की बेटी पर टिप्पणी से नाराज सपा का प्रदर्शन:कानपुर में महानगर अध्यक्ष हाउस अरेस्ट; महिलाओं ने आंदोलन की चेतावनी दी
    Next Article
    कानपुर की लेदर फैक्ट्री में लगी आग:काले धुएं से दहशत में आए लोग, मजदूरों ने भागकर बचाई जान

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment