Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर की लेदर फैक्ट्री में लगी आग:काले धुएं से दहशत में आए लोग, मजदूरों ने भागकर बचाई जान

    8 hours ago

    1

    0

    कानपुर के जाजमऊ क्षेत्र स्थित एक लेदर फैक्ट्री में शुक्रवार दोपहर अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग फैक्ट्री के स्प्रे डिपार्टमेंट में लगी और देखते ही देखते उसने अंदर रखे सामान को अपनी चपेट में ले लिया। घटना के दौरान मौजूद मजदूरों ने समय रहते बाहर निकलकर जान बचाई, जबकि फैक्ट्री से उठते काले धुएं के गुबार से आसपास के इलाके में दहशत फैल गई। जानकारी के अनुसार, जाजमऊ के केडीए निवासी अरशद की ‘एक्ने ट्रेनर्स’ नामक लेदर फैक्ट्री हिंदुस्तान कंपाउंड में स्थित है। शुक्रवार दोपहर करीब 3 बजे फैक्ट्री की तीसरी मंजिल पर बने स्प्रे डिपार्टमेंट में रखे कंप्रेसर में कथित शॉर्ट सर्किट होने से आग लग गई। उस समय विभाग में छह से अधिक मजदूर काम कर रहे थे। मजदूरों ने भागकर बचाई जान आग लगते ही कर्मचारियों में भगदड़ मच गई। सभी मजदूर किसी तरह फैक्ट्री से बाहर निकलने में सफल रहे और आसपास के लोगों को भी सतर्क किया। घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गए और फैक्ट्री के बाहर भीड़ जमा हो गई। एक घंटे तक चलता रहा आग बुझाने का प्रयास कर्मचारियों ने टेनरी में उपलब्ध उपकरणों और पड़ोसी फैक्ट्रियों से पाइप लगाकर आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद दमकल विभाग की गाड़ी मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। आग बुझाने के दौरान पुलिस भी मौके पर मौजूद रही। काले धुएं से सहमे लोग, घरों से निकले बाहर फैक्ट्री से निकल रहे घने काले धुएं को देखकर आसपास के लोग घबरा गए। कई परिवार एहतियातन अपने घरों से बाहर निकल आए और सुरक्षित स्थानों पर खड़े रहे। लेदर फैक्ट्रियों में बड़ी मात्रा में केमिकल, चमड़ा और अन्य ज्वलनशील सामग्री होने के कारण दमकल कर्मियों को विशेष सतर्कता के साथ रेस्क्यू और आग बुझाने का काम करना पड़ा। शॉर्ट सर्किट की आशंका, जांच जारी फायर अधिकारी राहुल नंदन ने बताया कि प्रथम दृष्टया आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट प्रतीत हो रहा है, हालांकि वास्तविक कारणों की जांच की जा रही है। राहत की बात यह रही कि घटना में किसी के घायल होने या जनहानि की सूचना नहीं है। पुलिस और दमकल विभाग फैक्ट्री में हुए नुकसान का आकलन कर रहे हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर में आज रात से बारिश के आसार:3 दिन के लिए मौसम बदलेगा; तापमान गिरा, फिर भी धूप-उमस ने बढ़ाई परेशानी
    Next Article
    3200 करोड़ के अवैध लेनदेन में एक और अरेस्ट:गरीब-मजदूरों के दस्तावेजों पर कानपुर में खोली 13 कंपनियां, 323 करोड़ का अवैध ट्रांजेक्शन मिला

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment