Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अखिलेश की बेटी पर टिप्पणी से नाराज सपा का प्रदर्शन:कानपुर में महानगर अध्यक्ष हाउस अरेस्ट; महिलाओं ने आंदोलन की चेतावनी दी

    9 hours ago

    1

    0

    सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की बेटी अदिति यादव को लेकर सोशल मीडिया पर की गई आपत्तिजनक पोस्ट के विरोध में शुक्रवार को कानपुर में कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। पार्टी नेताओं ने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। राज्यपाल के नाम ज्ञापन पुलिस अफसर को सौंपा। इस दौरान सपा महानगर अध्यक्ष फजल महमूद को पुलिस कमिश्नर को ज्ञापन देने जाने से पहले ही हाउस अरेस्ट कर दिया गया। सपा नेताओं ने इसे लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन बताते हुए सरकार और पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। उधर, कल्याणपुर में महिलाओं ने नारेबाजी की। कहा- दोषियों पर कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन करेंगे। ज्ञापन देने जा रहे थे, रास्ते में रोके गए सपा महानगर अध्यक्ष फजल महमूद ने आरोप लगाया कि वह राष्ट्रीय प्रवक्ता नितेंद्र यादव और पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ पुलिस आयुक्त को ज्ञापन देने जा रहे थे, लेकिन कोतवाली पुलिस ने उन्हें रास्ते में ही रोक दिया। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन करते हुए कोतवाली इंस्पेक्टर को ज्ञापन सौंपा। फजल महमूद ने कहा कि प्रदेश में कानून-व्यवस्था पूरी तरह चरमरा चुकी है और महिलाओं की सुरक्षा को लेकर सरकार गंभीर नहीं है। नितेंद्र बोले- जब पूर्व मुख्यमंत्री की बेटी सुरक्षित नहीं तो आम महिलाओं का क्या सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता नितेंद्र यादव ने कहा कि यदि एक पूर्व मुख्यमंत्री की बेटी को सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणियों का सामना करना पड़ रहा है, तो आम महिलाओं और बेटियों की सुरक्षा का अंदाजा आसानी से लगाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि राजनीतिक विरोध अपनी जगह है, लेकिन परिवार की महिलाओं को निशाना बनाना सामाजिक और राजनीतिक मर्यादाओं के खिलाफ है। महिला नेताओं ने दी आंदोलन की चेतावनी कानपुर ग्रामीण की जिलाध्यक्ष अर्चना रावल ने कहा कि राजनीतिक विरोध के नाम पर परिवार और बेटियों को निशाना बनाना लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ है। उन्होंने प्रशासन से दोषियों की तत्काल पहचान कर आईटी एक्ट समेत अन्य धाराओं में सख्त कार्रवाई की मांग की। अर्चना रावल ने चेतावनी दी कि यदि जल्द प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई तो सपा कार्यकर्ता और महिला संगठन सड़कों पर उतरकर व्यापक आंदोलन करेंगे। कानपुर और प्रतापगढ़ में दर्ज हुई एफआईआर मामले में कानपुर और प्रतापगढ़ में एफआईआर दर्ज की गई है। कानपुर साइबर थाने में भरत पटेल, नागेश्वर सिंह बघेल और विनोद यादव के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। वहीं प्रतापगढ़ में 'शीतला सुजान कवि' नाम की सोशल मीडिया आईडी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। सपा अधिवक्ता सभा के राष्ट्रीय सचिव प्रवीण यादव की शिकायत पर दर्ज मुकदमे में आरोप लगाया गया है कि अदिति यादव की तस्वीर को एडिट कर आपत्तिजनक पोस्ट साझा की गई और अभद्र टिप्पणियां की गईं। डीसीपी क्राइम श्रवण कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है। सोशल मीडिया के दुरुपयोग पर जताई चिंता सपा नेताओं ने कहा कि सोशल मीडिया अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का माध्यम है, लेकिन इसका इस्तेमाल किसी की छवि खराब करने या महिलाओं के सम्मान को ठेस पहुंचाने के लिए नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा कि ऐसे मामलों में त्वरित कार्रवाई कर उदाहरण पेश करने की जरूरत है, ताकि भविष्य में कोई भी व्यक्ति इस तरह की अमर्यादित हरकत करने का साहस न कर सके। ज्ञापन सौंपने के दौरान पूर्व पार्षद प्रत्याशी पवन हिंदुस्तानी, मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के जिलाध्यक्ष सौरभ सिंह ठाकुर, सैफ अंसारी समेत बड़ी संख्या में सपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    वाराणसी में 24 घंटे में 6 डिग्री गिरा तापमान:36°C पहुंचा पारा, 11KM प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल रही; 50 बार ट्रिप हुई सप्लाई
    Next Article
    कानपुर में आज रात से बारिश के आसार:3 दिन के लिए मौसम बदलेगा; तापमान गिरा, फिर भी धूप-उमस ने बढ़ाई परेशानी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment