Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर में 5 किमी लंबी रामनवमी शोभायात्रा:महाराष्ट्र के ढोल और 50 शंखों की आवाज गूंज रही, महिलाएं डमरू बजा रहीं

    5 hours ago

    2

    0

    कानपुर में रामनवमी के पावन अवसर रावतपुर स्थित रामलला मंदिर से भव्य शोभायात्रा निकाली जा रही है। शोभायात्रा राम मंदिर से निकलकर बर्तन वाली गली, सैयद नगर, पप्पू शाह वाली गली से होते हुए वापस रामलला मंदिर में पहुंचेगी। करीब 5 किलोमीटर में निकाली जा रही शोभायात्रा में हजारों श्रद्धालु के शामिल हो रहे हैं। महाराष्ट्र के पुणे से आई कलाकारों की टीम 15 बड़े ढोल बजा रही है। 50 लोगों की विशेष टीम शंख और मंजीरों की ध्वनि से पूरे वातावरण को दिव्य बना रही है। शोभायात्रा में ढोल-नगाड़ों की गूंज के साथ आकर्षक झांकियां निकाली जाएंगी। प्रशासन और आयोजन समिति की ओर से सुरक्षा और व्यवस्थाओं के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं, ताकि शोभायात्रा शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सके। रामनवमी की इस भव्य शोभायात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। तस्वीरें देखिए…. शोभायात्रा से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए….
    Click here to Read more
    Prev Article
    काशी में धूमधाम से मना राम जन्मोत्सव:काशी विश्वनाथ धाम में राम दरबार का हुआ पूजन, मंदिरों में गूंजे जय श्रीराम के जयकारे
    Next Article
    नमाज के बाद विवाद, घर में घुसकर मारपीट:घटना CCTV में कैद, पीड़ित ने जान का खतरा बताया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment