Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर के रश्मि रंजन अब दिल्ली की संसद में बोलेंगे:राज्य स्तरीय युवा संसद में जीता तीसरा स्थान, विधानसभा में दी शानदार प्रस्तुति

    1 hour ago

    1

    0

    छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय (CSJMU) के छात्र रश्मि रंजन शाहू ने प्रदेश स्तर पर विश्वविद्यालय और शहर का मान बढ़ाया है। लखनऊ स्थित विधानसभा भवन में आयोजित 'विकसित भारत युवा संसद 2026' में रश्मि रंजन ने अपनी वाकपटुता और तर्कों के दम पर पूरे प्रदेश में तीसरा स्थान हासिल किया है। इस बड़ी उपलब्धि के साथ ही अब वे दिल्ली में होने वाली राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे। 75 जिलों के 375 दिग्गजों के बीच कड़ा मुकाबला लखनऊ के विधानसभा भवन में तीन दिनों तक चली इस राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में मुकाबला काफी चुनौतीपूर्ण था। प्रदेश के अलग-अलग नोडल केंद्रों से छंटकर आए 75 जिलों के कुल 375 प्रतिभागियों ने इसमें हिस्सा लिया था। अन्य केंद्रों की तरह सीएसजेएमयू से भी पांच मेधावी छात्रों का चयन कर उन्हें राज्य स्तर के लिए लखनऊ भेजा गया था। इन सभी दिग्गजों के बीच रश्मि रंजन शाहू ने अपनी शानदार प्रस्तुति और विषय की गहरी समझ से निर्णायक मंडल को प्रभावित किया और टॉप-3 में अपनी जगह पक्की की। जालौन और बलिया के साथ कानपुर का नाम रोशन प्रतियोगिता के परिणामों में जालौन जिले के अंकित कुमार ने प्रथम और बलिया की शिप्रा सिंह ने दूसरा स्थान प्राप्त किया है। वहीं, रश्मि रंजन शाहू ने तीसरा स्थान प्राप्त कर यह साबित कर दिया कि कानपुर के युवाओं में नेतृत्व की अद्भुत क्षमता है। अब ये तीनों विजेता दिल्ली की संसद में आयोजित होने वाली राष्ट्र स्तरीय प्रतियोगिता में प्रदेश की आवाज बनेंगे। यह शहर और विश्वविद्यालय के लिए गर्व का क्षण है कि यहां का छात्र अब देश की सबसे बड़ी पंचायत में अपनी बात रखेगा। युवाओं को लोकतंत्र से जोड़ने की अनूठी पहल विकसित भारत युवा संसद का मुख्य उद्देश्य युवाओं को देश की लोकतांत्रिक कार्यप्रणाली से रूबरू कराना और 'विकसित भारत' के संकल्प पर उनके विजन को सामने लाना है। विधानसभा के गरिमामयी माहौल में छात्रों ने बिल्कुल सांसदों की तरह विभिन्न ज्वलंत मुद्दों पर अपनी राय रखी और विधायी प्रक्रियाओं को करीब से समझा। रश्मि रंजन की इस सफलता ने न केवल उनके परिवार बल्कि पूरे विश्वविद्यालय प्रशासन को गौरवान्वित किया है। अब सभी की निगाहें दिल्ली में होने वाली राष्ट्रीय प्रतियोगिता पर टिकी हैं, जहां रश्मि रंजन एक बार फिर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाने के लिए तैयार हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गड्ढे में डूबने से दो सगे भाइयों की मौत:महराजगंज में मिट्टी के ढेर पर खेलते-खेलते लापता हुए थे मासूम
    Next Article
    नशा मुक्त प्रदेश, समान शिक्षा नीति की मांग:लखीमपुर खीरी में कई संगठनों ने राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment