Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर के रामलला मन्दिर शोभायात्रा की तस्वीरें:विधायको और मेयर ने उतारी भगवान की आरती, युवतियों ने डमरू बजाया, महाराष्ट्र के ढोल, नगाड़े बजे

    2 hours ago

    1

    0

    कानपुर में रावतपुर गांव स्थित रामलला मंदिर से रामनवमी के अवसर पर भव्य शोभायात्रा निकाली गई। लगभग 300 साल पुराने इस मंदिर में आरती करने के लिए कई विधायक और कानपुर की मेयर प्रमिला पाण्डेय भी पहुंचीं। राम भक्ति में डूबे श्रद्धालु कहीं नृत्य करते दिखे, तो कहीं शंख बजाते नजर आए। युवतियां डमरू बजाकर श्रीराम जन्मोत्सव की खुशियां मनाती दिखीं, वहीं युवा नगाड़े, शंख और मंजीरा बजाकर उत्साह के साथ भगवान राम के जन्म की आनंदमयी झलक पेश करते हुए मस्ती में नाचते-गाते दिखाई दिए। शोभायात्रा में भगवानों के स्वरूप में सजे बच्चे भी लोगों का मन मोह रहे थे। भक्तिमय माहौल की मनमोहक तस्वीरों में हजारों की भीड़ के बीच यात्रा का दृश्य अत्यंत अद्भुत और आकर्षक नजर आ रहा था। देखिए रामलला मन्दिर रावतपुर गांव से निकलने वाली शोभायात्रा की तस्वीरें
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर सांसद ने सदन मे रखी मांग:पत्रकार गणेश शंकर विधार्थी को मिले भारत रत्न, शहर में बनाया जाए राष्ट्रीय पत्रकारिता संग्रहालय
    Next Article
    प्रेमी के साथ आपत्तिजनक हालत में देखा...बहन को मार डाला:घर में बताने की बात पर पकड़ा, दोनों ने मिलकर दबा दिया गला

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment