Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर के पनकी मंदिर में बड़े मंगल पर उमड़ी भीड़:कड़ी सुरक्षा के बीच सुबह से शुरू हुए हनुमान जी के दर्शन

    2 hours ago

    1

    0

    कानपुर के पनकी हनुमान मंदिर में बड़े मंगल के अवसर पर मंगलवार सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। भोर होते ही मंदिर के द्वार खुलते ही “जय बजरंगबली” के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। श्रद्धालुओं ने कतारबद्ध होकर दर्शन किए और विधिवत पूजा-अर्चना कर प्रसाद अर्पित किया। मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्र में लंबी कतारें देखी गईं। श्रद्धालुओं में गहरी आस्था और उत्साह साफ दिखाई दिया। महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग सभी बड़ी संख्या में दर्शन के लिए पहुंचे। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच हो रहा सुचारु दर्शन भीड़ को नियंत्रित करने के लिए प्रशासन ने पनकी मंदिर परिसर में व्यापक सुरक्षा इंतजाम किए हैं। भारी पुलिस बल की तैनाती के साथ-साथ महिला पुलिसकर्मी भी लगातार निगरानी कर रही हैं। संवेदनशील स्थानों पर बैरिकेडिंग लगाई गई है ताकि श्रद्धालुओं की आवाजाही व्यवस्थित बनी रहे। सीसीटीवी कैमरों से पूरे क्षेत्र की निगरानी की जा रही है। पुलिस अधिकारी लगातार गश्त कर स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। सादे कपड़ों में भी पुलिसकर्मी भीड़ में मौजूद हैं, जिससे किसी भी तरह की अव्यवस्था को तुरंत नियंत्रित किया जा सके। प्रशासन और नगर निगम की विशेष व्यवस्थाएं श्रद्धालुओं की सुविधा को देखते हुए नगर निगम और मंदिर प्रशासन ने विशेष इंतजाम किए हैं। पूरे परिसर में साफ-सफाई की व्यवस्था की गई है और पेयजल के लिए कई स्थानों पर स्टॉल लगाए गए हैं। प्राथमिक चिकित्सा की टीम भी मौके पर मौजूद है ताकि किसी भी आपात स्थिति से निपटा जा सके। भीड़ नियंत्रण के लिए अलग-अलग प्रवेश और निकास मार्ग बनाए गए हैं। एंबुलेंस भी तैनात है। प्रशासन लगातार स्थिति पर नजर रखे हुए है ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। भक्ति और आस्था का केंद्र बना पनकी धाम बड़े मंगल के अवसर पर पनकी हनुमान मंदिर आस्था और भक्ति का प्रमुख केंद्र बन गया है। मान्यता है कि इस दिन यहां दर्शन करने से भक्तों की मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। पूरे दिन भजन-कीर्तन और धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। जगह-जगह भंडारे लगाकर श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया जा रहा है। मंदिर परिसर का वातावरण पूरी तरह भक्तिमय बना हुआ है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बुलंदशहर में पूर्व प्रधान की संदिग्ध मौत:घायल अवस्था में मिले, गले पर धारदार हथियार के निशान; पुलिस सभी पहलुओं की जांच में जुटी
    Next Article
    घाटमपुर के हथेही गांव में झील होगी अतिक्रमण मुक्त:SDM ने पहुंचकर जांच की, 13 हेक्टेयर झील का होगा जीर्णोद्धार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment