Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर की कल की 10 बड़ी खबरें, VIDEO में:नसीम सोलंकी ने कहा- मुझ पर अत्याचार हुआ, मजबूरी में नेता बनी; मैनेजर समेत 8 ठग अरेस्ट

    3 hours ago

    2

    0

    कानपुर की कल (गुरुवार) की बड़ी खबरें… हिस्ट्रीशीटर ने आश्रम में महंत को पीट दिया। उस पर पत्थर बरसाए। आश्रम में गर्लफ्रेंड से मिलने से मना करने पर पिटाई। उसकी थार गाड़ी पर भाजपा का झंडा लगा मिला है। साइबर ठगी के एक मामले में बैंक मैनेजर समेत 8 साइबर ठग पकड़े गए हैं। डिलीवरी बॉय के खाते में मिले 67 करोड़ मिलने के बाद जांच में सभी का सामने नाम सामने आया। चार महीने में 125 करोड़ की ठगी की गई। कानपुर बाल सुधार गृह से 2 बच्चे फरार हो गए। दोनों को स्कूल भेजा गया था। गुरुवार की दोपहर में गायब होने की जानकारी के बाद पुलिस ने FIR दर्ज की है। ICSE का रिजल्ट जारी हो गया। 10वीं और 12वीं का रिजल्ट आते ही स्कूलों में जश्न का माहौल है। कानपुर में श्रेष्ठी सिंह ने 99.8% के साथ किया टॉप किया है। शहर में तेज आंधी के साथ बारिश से तापमान 26°C पर पहुंच गया। बुधवार की रात इस गर्मी में सबसे गर्म रही। जाजमऊ गंगा पुल की मरम्मत शुरू होने से 5 किमी लंबा जाम लग गया। अधिकारी बोले- रात तक काम पूरा हो जाएगा। कानपुर की ऐसी ही 10 बड़ी खबरों से गुजरने के लिए ऊपर वीडियो पर क्लिक करें…। अब सिलसिलेवार 10 खबरें पढ़िए… (01) 'आपने नेता बनने पर मजबूर किया, आपका शुक्रिया':विधानसभा में नसीम सोलंकी का बयान, बोलीं-उपचुनाव में मेरे साथ अत्याचार हुआ कानपुर की सीसामऊ विधानसभा से सपा विधायक नसीम सोलंकी ने विधानसभा सदन में महिला आरक्षण अधिनियम को लागू करने के पक्ष में बात रखी। इस दौरान सदन में कहा कि दुनियादारी का अनुभव नहीं था। चुनाव का अनुभव नहीं था। वो कभी नेता नहीं बन पातीं, अगर आप सब नेता न बनाते। क्योंकि एक महिला होकर जिस तरह से मुझे मजबूर किया गया, इसलिए मैं नेता बन सकी। महिला आरक्षण पर बात रखने से पहले उन्होंने अपने उपचुनाव से बात शुरू की। उन्होंने कहा कि एक महिला होने के बाद भी जिस तरह से उपचुनाव के समय मेरे साथ बहुत अत्याचार किया गया। मैं पूरे सिस्टम से लड़ रही थी। महिला पर ही अत्याचार हो रहा था। मेरे पति को कानपुर जेल से 400 किमी दूर भेज दिया गया था। पूरी खबर पढ़ें (02) कानपुर में बैंक मैनेजर समेत 8 साइबर ठग अरेस्ट:डिलीवरी बॉय के खाते में मिले 67 करोड़, चार महीने में 125 करोड़ ठगे कानपुर में साइबर ठगी करने वाले 8 लोग अरेस्ट किए गए हैं। इसमें अलग-अलग बैंकों के पांच अधिकारी शामिल हैं। यह साइबर ठगों को म्यूल खाते उपलब्ध कराते थे। यह गिरोह साइबर ठगी, डिजिटल अरेस्ट और फर्जी फर्म बनाकर ठगी की रकम ट्रांसफर कराता था। पुलिस कमिश्नर रघुबीर लाल ने इस पूरे सिंडिकेट का खुलासा किया है। पिछले साल अक्टूबर 2025 में नवीं मुंबई में डिजिटल अरेस्ट कर 58 करोड़ की ठगी के बाद एक कानपुर के शुभम गौड़ के बैंक खाते में 2.5 करोड़ रुपए भेजे थे। इसी तरह देश में 17 अन्य हुए साइबर क्राइम में भी कानपुर के एक खाते का इस्तेमाल हुआ था। बर्रा पुलिस के पास NCRP पोर्टल से अलर्ट आया था। पुलिस कमिश्नर रघुबीर लाल ने गुरुवार को खुलासा किया है। पूरी खबर पढ़ें (03) कानपुर में हिस्ट्रीशीटर ने महंत को पीटा...आश्रम पर बरसाए पत्थर:गर्लफ्रेंड से मिलने से किया था मना, भाजपा झंडा लगी थार बरामद; साथी गिरफ्तार कानपुर में बुधवार शाम को हिस्ट्रीशीटर अजय ठाकुर ने त्रिलोकी धाम आश्रम के महंत पर हमला कर दिया। महंत को चोटें आई हैं। दोपहर में हिस्ट्रीशीटर की गर्लफ्रेंड अपने घर पर सीसीटीवी कैमरा लगवा रही थी, जिसका महंत रविकांत शुक्ला ने विरोध किया था। इसी बात को लेकर दोनों में कहासुनी हो गई। बाद में गर्लफ्रेंड ने पूरी घटना की जानकारी अजय ठाकुर को दी, जिससे वह भड़क गया। शाम होते ही अजय ठाकुर अपने साथियों के साथ थार गाड़ी से आश्रम पहुंचा और गेट खुलवाया। जैसे ही महंत बाहर आए, आरोपियों ने उन्हें पकड़ लिया और बेरहमी से पीटना शुरू कर दिया। इसके बाद हमलावरों ने आश्रम परिसर में पत्थरबाजी भी की, जिससे वहां मौजूद लोग दहशत में आ गए।पूरी खबर पढ़ें (04) कानपुर में शाम होते ही बारिश शुरू:4 मई तक ऐसे ही मौसम के आसार, आंधी-बारिश से तापमान कम होकर 30°C पर पहुंचा पारा कानपुर में पूरे दिन गर्मी के बाद शाम होते ही मौसम बदल गया। शाम में बारिश शुरू हो गई है। सुबह आंधी और बारिश के बाद दोपहर में धूप निकली थी, लेकिन शाम को मौसम एक बार फिर बदल गया है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि 4 मई तक इसी तरह के आसार बने रहेंगे। बारिश के चलते तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। इससे पहले बुधवार दिन में तेज धूप और गर्म हवाओं ने लोगों को बेहाल कर दिया था। दोपहर के समय सड़कों पर निकलना मुश्किल हो गया था और लोग छांव व ठंडी जगहों की तलाश में भटकते नजर आए। यह इस सीजन की अब तक की सबसे गर्म रात रही, जिसने लोगों की परेशानी और बढ़ा दी थी। पूरी खबर पढ़ें (05) कानपुर में ओजस्वित 100% के साथ टॉपर बने:CISCE बोर्ड की 12वीं का रिजल्ट, क्रिस्टी सेकंड टॉपर बनीं सीआईएससीई की ओर से ISC 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। रिजल्ट आते ही शहर के स्कूलों में जश्न का माहौल बन गया। टॉपर छात्र-छात्राएं अपने-अपने स्कूल पहुंचने लगे, जहां उनका जोरदार स्वागत किया गया। ISC 12वीं के परिणाम में शीलिंग हाउस स्कूल के छात्र ओजस्वित पसरिचा ने 100 प्रतिशत अंक हासिल कर शहर व देश में टॉप किया है। शहर में पहली बार किसी छात्र ने 100 प्रतिशत अंक पाए हैं। इससे पहले वे जेईई मेंस में 99.8 परसेंटाइल भी ला चुके हैं।पूरी खबर पढ़ें (06) कानपुर में श्रेष्ठी सिंह ने 99.8% के साथ टॉपर:इंजीनिरयर बनना चाहती हैं, CISCE 10वीं का रिजल्ट जारी होते ही स्कूलों में जश्न कानपुर में सीआईएससीई की ओर से CISCE 10वीं का परिणाम जारी कर दिया गया है। रिजल्ट घोषित होते ही शहर के स्कूलों में टॉपर छात्र-छात्राएं पहुंचने लगे हैं और खुशी का माहौल बन गया है।CISCE 10वीं के परिणाम में शीलिंग हाउस स्कूल की छात्रा श्रेष्ठी सिंह ने 99.8 प्रतिशत अंक हासिल कर शहर में पहला स्थान प्राप्त किया है। दैनिक भास्कर एप से बातचीत में उन्होंने बताया कि उन्होंने क्लास में पढ़ाए गए विषयों का नियमित रिवीजन किया और सेल्फ स्टडी पर खास ध्यान दिया।पूरी खबर पढ़ें (07) कानपुर में स्मार्ट मीटर के खिलाफ प्रदर्शन:महिलाओं ने KESCO मुख्यालय घेरा, पूर्व सांसद सुभाषनी अली बोलीं- पोस्टपेड लगाया जाए कानपुर में स्मार्ट प्रीपेड मीटर और बिजली बिल की अनियमितताओं को लेकर अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति की कार्यकर्ताओं ने केस्को मुख्यालय पहुंचकर जोरदार प्रदर्शन किया। पूर्व सांसद सुभाषिनी अली के नेतृत्व में महिलाएं हाथों में तख्तियां लेकर नारेबाजी करती हुई एमडी ऑफिस तक पहुंचीं और अपनी मांगों को जोरदार तरीके से रखा। प्रदर्शन के दौरान महिलाओं ने शहर में लगे स्मार्ट प्रीपेड मीटर हटाकर पुराने पोस्टपेड मीटर फिर से लगाए जाने की मांग की। उनका कहना है कि स्मार्ट मीटर लगने के बाद बिजली बिल में लगातार बढ़ोतरी हो रही है, जिससे आम उपभोक्ताओं पर आर्थिक बोझ बढ़ गया है। कार्यकर्ताओं ने इस संबंध में केस्को प्रबंधन को ज्ञापन भी सौंपा।पूरी खबर पढ़ें (08) कानपुर में रोड एक्सीडेंट में बुजुर्ग की मौत:खाना खाने के बाद टहलने निकले थे, वीआईपी रोड पर तेज रफ्तार वाहन ने रौंदा कानपुर में बुधवार रात वीआईपी रोड पर सड़क पार कर रहे 80 वर्षीय बुजुर्ग को तेज रफ्तार वाहन ने टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया। मोहल्लेवासियों की सूचना पर परिजन उन्हें तुरंत हैलट अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। खलासी लाइन के जालिम सिंह का अखाड़ा निवासी 80 वर्षीय सरजू प्रसाद हजारिया एल्गिन मिल में काम कर चुके थे। परिवार में उनकी पत्नी माया देवी हैं। उनके दोनों बेटे राजेश और राकेश की एक साल पहले ही मौत हो चुकी है। पौत्र अमन ने बताया कि सरजू प्रसाद रोजाना की तरह बुधवार रात करीब 10 बजे खाना खाने के बाद टहलने के लिए निकले थे।पूरी खबर पढ़ें (09) महिला की आत्महत्या के बाद शव सड़क पर रखकर जाम:कानपुर में पुलिस पर जीप चढ़ाने का आरोप, ACP के पैर पकड़कर गुहार लगाई कानपुर के कल्याणपुर थाना क्षेत्र स्थित पुराना शिवली रोड पर हिमांशी उर्फ मोना (25) की आत्महत्या के बाद गुरुवार की शाम को परिजनों ने हंगामा कर दिया। पोस्टमार्टम के बाद परिजन शव को काली मठिया के पास सड़क पर रखकर जाम लगाकर बैठ गए। परिजनों ने पुलिस पर आरोप लगाया कि घटना के बाद हिरासत में लिए गए पति अंकित गुप्ता को कुछ ही घंटों में छोड़ दिया गया। परिजनों की पुलिस से धक्का-मुक्की हो गई। जिसके बाद पुलिस ने गाली-गलौज करने वाले एक युवक को हिरासत में लेने का प्रयास किया तो सभी पुलिस की जीप के आगे लेट गए। परिजन एसीपी के पैर पकड़कर विरोध जताने लगे। कल्याणपुर विधानसभा की भाजपा विधायक नीलिमा कटियार मौके पर पहुंचीं। परिजनों से हर सम्भव मददत का आश्वासन दिया।पूरी खबर पढृें (10) एक्सीडेंट के बाद शव रखकर लगाया जाम:ट्रक ड्राइवर की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े परिजन, 30 मिनट तक ठप रहा ट्रैफिक बुधवार रात फजलगंज के चार खंभा कुआं चौराहे पर हुए सड़क हादसे के बाद गुरुवार को लोगों का आक्रोश फूट पड़ा। तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने के बाद सोनू गौतम (24) की मौत हो गई थी। गुरुवार शाम परिजन पोस्टमार्टम के बाद सोनू का शव लेकर घटनास्थल पहुंचे। उन्होंने शव सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। करीब 30 मिनट तक ट्रैफिक पूरी तरह ठप रहा। पुलिस के काफी समझाने के बाद परिजन माने और शव को हटाया। चार खंभा कुआं चौराहे पर बुधवार रात विजय नगर चौराहे से फजलगंज की ओर जा रहे तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क पार कर रहे सोनू को रौंद दिया था। हादसे के बाद चालक ट्रक लेकर मौके से भाग निकला था।पूरी खबर पढ़ें
    Click here to Read more
    Prev Article
    गोरखपुर में महिला और बच्चे की बॉडी मिली:3 फीट गड्‌ढे में मिट्‌टी और कूड़े से दफन की गई थी लाश, मां के पैर में बिछिया मिली
    Next Article
    नेपाल में दर्दनाक हादसा, 700 मीटर गहरी खाई में गिरी जीप; 20 लोगों की मौत

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment