Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर की कल की 10 बड़ी खबरें, VIDEO में:CSA के हॉस्टल में छात्रों को मुर्गा बनाया, थूका; पुलिस और बाइक सवारों में मारपीट

    6 hours ago

    1

    0

    नमस्कार, कानपुर की कल (शुक्रवार) की 10 बड़ी खबरें… CSA कॉलेज के हॉस्टल में छात्रों को मुर्गा बनाया गया। जातिसूचक गाली देकर उन पर थूका गया। वीडियो बनाकर वाट्सएप ग्रुप में डाला। उधर, राधिका अपार्टमेंट अग्निकांड में फरार 20 हजार रुपए का इनामी फाइनेंसर पुलिस से बचने के लिए अस्पताल के आईसीयू में भर्ती हो गया। कवियत्री अनामिका जैन अंबर ने ‘शासन पे भगवाधारी है, एक्शन अब भी जारी है’ गाना गाया। भाजपा सांसद प्रकाश पाल ने कहा कि सपा-कांग्रेस सीटें बेचने के लिए लड़ रही हैं। ओवैसी हैदराबाद में बिरयानी खाएं, यूपी में संभावना नहीं है। ऐसी ही 10 बड़ी खबरों को देखने के लिए ऊपर VIDEO पर क्लिक करें…। सिलसिलेवार पढ़िए 10 खबरें 1- CSA के हॉस्टल में छात्रों को मुर्गा बनाया, थूका; वीडियो बनाकर वाट्सएप ग्रुप में डाला कानपुर में CSA कॉलेज के 2 छात्रों को मुर्गा बनाने, जातिसूचक गालियां देने और उन पर थूकने का मामला सामने आया है। बीएससी वानिकी द्वितीय वर्ष के दो छात्रों ने बीएससी कृषि द्वितीय वर्ष के छात्रों पर आरोप लगाया है। पढ़ें पूरी खबर… 2- राधिका अपार्टमेंट अग्निकांड का इनामी ICU में छिपा मिला, पुलिस ने 23 अस्पतालों में छापे मारे कानपुर के राधिका अपार्टमेंट अग्निकांड में फरार चल रहा 20 हजार रुपए का इनामी फाइनेंसर प्यारे खान पुलिस से बचने के लिए अस्पताल के आईसीयू में इलाज करा रहा है। पुलिस को रिश्तेदारों से उसके बीमार होने और चोरी-छिपे अस्पताल में भर्ती होने की जानकारी मिली है। पढ़ें पूरी खबर… 3- CRPF जवान की पिस्टल से बेटी काे गोली लगी, मौत; खेल-खेल में दब गया था ट्रिगर कानपुर के घाटमपुर में पिता की पिस्टल से खेलते समय कनपटी में गोली लगने से घायल 15 वर्षीय किशोरी की शुक्रवार को मौत हो गई। बुधवार शाम जैतीपुर गांव में यह हादसा हुआ था। गंभीर हालत में उसे कानपुर के रीजेंसी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। दो दिन तक इलाज के बाद उसने दम तोड़ दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पढ़ें पूरी खबर… 4- पुलिस और बाइक सवारों में मारपीट, 4 घायल; बाइकें टच होने पर विवाद हुआ कानपुर के चकेरी थाना क्षेत्र में शुक्रवार शाम बाइक टच होने के विवाद में दो पुलिसकर्मियों और बाइक सवार तीन युवकों के बीच मारपीट हो गई। अन्ना चौराहे पर हुए विवाद में दोनों पक्षों के चार लोग घायल हो गए। इनमें दो सिपाही और दो युवक शामिल हैं। मारपीट के दौरान एक युवक मौके से भाग निकला। पुलिस ने दो युवकों को हिरासत में लिया है। पढ़ें पूरी खबर… 5- अनामिका अंबर ने CM के लिए गाना गाया, बोलीं- योगी ही दोबारा मुख्यमंत्री बनेंगे ‘मुझे पूरी उम्मीद है कि 2027 में उत्तर प्रदेश में फिर कमल खिलेगा और योगी आदित्यनाथ दोबारा मुख्यमंत्री बनेंगे। जनता समझदार है। वह जानती है कि किसे चुनना है और किसे सत्ता में बनाए रखना है।’ पढ़ें पूरी खबर… 6- अखिलेश दुबे को उर्सला में रखने पर डीएम से शिकायत, वादी बोले-अस्पताल में अपराधी मिलने आ रहे अखिलेश दुबे को जेल में बीमार होने पर उर्सला अस्पताल के प्राइवेट वार्ड में भर्ती रखे जाने को लेकर नया विवाद सामने आया है। अखिलेश दुबे के खिलाफ वसूली का मुकदमा दर्ज कराने वाली प्रज्ञा और रवि सतीजा ने शुक्रवार को डीएम से मुलाकात कर शिकायती पत्र सौंपा। पढ़ें पूरी खबर… 7- प्रकाश पाल बोले- सीटें बेचने के लिए सपा-कांग्रेस लड़ रहीं, ओवैसी हैदराबाद में ही बिरयानी खाएं समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच गठबंधन को लेकर जारी खींचतान पर भाजपा से राज्यसभा सांसद प्रकाश पाल ने निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और सपा के बीच सीटों को लेकर चल रही खींचतान जनता देख रही है। दोनों दलों को पता है कि उन्हें प्रदेश की सत्ता में नहीं आना है। पढ़ें पूरी खबर… 8- ‘भाजपा नेता ने 34 लाख लूट की फर्जी कहानी रची’, युवक ने VIDEO जारी आरोप लगाया कानपुर में भाजपा नेता रमेश यादव के फार्म हाउस पर 12 अक्टूबर को हुई करीब 34 लाख रुपए की लूट के मामले में नया मोड़ आ गया है। नेवरी गांव के रहने वाले युवक श्यामसुंदर ने शुक्रवार को 2 मिनट 32 सेकेंड का वीडियो जारी कर पूरी घटना को फर्जी बताया। पढ़ें पूरी खबर… 9- रोते हुए मां बोली- मुझे सिर्फ बेटा चाहिए… 27 दिन से लापता है, पुलिस कुछ नहीं कर रही मेरा इकलौता बेटा कहां है? मुझे सिर्फ मेरा बेटा चाहिए… वो सुरक्षित है भी या नहीं, मुझे कुछ नहीं मालूम। यह दर्द नजीराबाद थानाक्षेत्र में रहने वाली अनीता का है। उनका 19 वर्षीय बेटा 27 दिन से लापता है। थाने से लेकर आलाधिकारियों तक के चक्कर काटने के बावजूद बेटे के बारे में उन्हें कोई जानकारी नहीं मिली, जिसके बाद उन्होंने शुक्रवार को प्रेस कांफ्रेंस कर अपना दर्द बयां किया। पढ़ें पूरी खबर… 10- कानपुर में हत्यारोपी मुठभेड़ में अरेस्ट, पैर में गोली लगी; ई-ऑटो चालक की ईंट से कूचकर हत्या का आरोप है कानपुर के चकेरी में शराब की आधी हिस्सेदारी को लेकर हुए विवाद में ई-ऑटो चालक की हत्या कर फरार आरोपी 15 दिन बाद पुलिस के हत्थे चढ़ गया। शुक्रवार रात अलकनंदा के पास पुलिस ने घेराबंदी कर उसे पकड़ने की कोशिश की तो आरोपी ने टीम पर फायरिंग कर दी। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    गोरखपुर स्टेशन पर लावारिस मिले 3 बैग:अंदर मिली रॉयल स्टैग की 28 बोतलें; बैग छोड़कर भागे तस्कर
    Next Article
    गोरखपुर समेत 18 शहरों में खुलेंगे अस्थायी लेबर अड्डे:मजदूरों को मुफ्त बिस्तर और खाना; 60 बेड तक की होगी व्यवस्था

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment