Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर की कल की 10 बड़ी खबरें, VIDEO में:25 मोहल्लों में 6 जुलाई तक पानी की सप्लाई बंद, STP के नाले की दीवार टूटी

    17 hours ago

    1

    0

    कानपुर की कल (गुरुवार) की 10 बड़ी खबरें… दक्षिण के करीब 25 मोहल्लों में 6 जुलाई तक पानी की सप्लाई पूरी तरह बंद रहेगी। कुछ क्षेत्रों में कम दबाव से पेयजल की सप्लाई की जाएगी। जलकल विभाग ने लोगों से पानी का भंडारण कर लेने की अपील की है। जाजमऊ स्थित पेवंदी गांव में गुरुवार सुबह 10 बजे सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) के मुख्य नाले की लगभग 10 मीटर लंबी दीवार टूट गई। गंदा पानी सड़क पर भर गया। कानपुर की ऐसी ही 10 बड़ी खबरों से गुजरने के लिए ऊपर VIDEO पर क्लिक करें…। सिलसिलेवार पढ़िए 10 खबरें… 1- ‘उल्टा टांग दूंगा, दिमाग ठीक कर दूंगा’, 25 घरों में भरा पानी, अधिकारी पर भड़के विधायक गोविंद नगर में जल निगम के ठेकेदार की लापरवाही से बुधवार रात करीब 1 बजे पेयजल की पाइपलाइन टूट गई। करीब 25 घरों में पानी भर गया। विधायक सुरेंद्र मैथानी ने गुरुवार सुबह 11 बजे मौके पर पहुंचकर जायजा लिया। अधिकारियों की गैर-जिम्मेदारी पर भारी नाराजगी जताई। विधायक ने जल निगम के अधिकारियों को फोन पर फटकार लगाई। पढ़ें पूरी खबर… 2- UPTET एग्जाम में विज्ञान के सवालों ने बढ़ाई टेंशन, पहले दिन 7364 ने छोड़ी परीक्षा कानपुर में गुरुवार को यूपीटीईटी-2026 की परीक्षा दो पालियों में 32 परीक्षा केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच संपन्न हुई। पहली और दूसरी पाली को मिलाकर 28,126 पंजीकृत अभ्यर्थियों में से 20,762 परीक्षा में शामिल हुए, जबकि 7,364 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। पढ़ें पूरी खबर… 3- कानपुर में खराब अंडा करी परोसने पर बवाल, रेस्टोरेंट में ग्राहकों ने किया विरोध तो कर्मचारियों ने पीटा कानपुर में बुधवार रात करीब 12:30 बजे खराब अंडा करी परोसने को लेकर ग्राहकों और रेस्टोरेंट संचालक के बीच विवाद हो गया। आरोप है कि विरोध करने पर रेस्टोरेंट संचालक और कर्मचारियों ने तीन युवकों के साथ मारपीट कर दी। पढ़ें पूरी खबर… 4- कानपुर में बारिश ने उमस से राहत दी:5 जुलाई तक मौसम ऐसा ही रहेगा, पारा 33.6 डिग्री पहुंचा कानपुर में गुरुवार सुबह से उमस भरी गर्मी झेल रहे लोगों को शाम होते-होते राहत मिल गई। शाम करीब 4 बजे शहर में घने बादल छाने के बाद कई इलाकों में बारिश शुरू हो गई। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, 5 जुलाई तक ऐसा ही मौसम बना रहेगा। गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना है। पढ़ें पूरी खबर…. 5- बूथ सम्मेलन से चुनाव की तैयारी में जुटी भाजपा, उत्तर जिलाध्यक्ष बोले- 2027 में सीसामऊ और आर्यनगर विधानसभा हर हाल में जीतेंगे भाजपा ने 30 जून को प्रदेशव्यापी बूथ अध्यक्ष सम्मेलन के तहत कानपुर नगर उत्तर की चार विधानसभा सीटों पर संगठनात्मक बैठकें आयोजित कीं। जिलाध्यक्ष उत्तर अनिल दीक्षित ने दावा किया कि करीब 95 प्रतिशत बूथ अध्यक्ष सम्मेलन में शामिल हुए और पार्टी 2027 विधानसभा चुनाव में विशेष रणनीति के तहत सीसामऊ और आर्यनगर सीटों पर जीत दर्ज करेगी। पढ़ें पूरी खबर… 6- ट्रैफिक और नाला सफाई पर सख्त निर्देश दिए, रमेश अवस्थी बोले- लापरवाही करने वाले अधिकारी नहीं बख्शे जाएंगे सांसद रमेश अवस्थी ने नगर निगम और यातायात की व्यवस्थाओं को लेकर निर्देश जारी किए हैं। नगर आयुक्त और डीसीपी को बैठक बुलाकर जल्द सुधार कराने के लिए कहा गया है। बरसात से पहले दोनों विभागों को आवश्यक कार्य पूरे करने के निर्देश दिए गए हैं। पढ़ें पूरी खबर… 7- कानपुर में एसटीपी के नाले की दीवार टूटी:सड़क पर भरा पानी, 12 गावों से संपर्क टूटा कानपुर के जाजमऊ स्थित पेवंदी गांव में गुरुवार सुबह 10 बजे सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) के मुख्य नाले की लगभग 10 मीटर लंबी दीवार टूट गई। गंदा पानी सड़क पर भर गया। पानी भरने से एयरपोर्ट जाने वाले यात्रियों और आसपास के 12 गांवों के ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। पढ़ें पूरी खबर… 8- कानपुर दक्षिण के 25 मोहल्लों में पानी का संकट, 6 जुलाई तक नहीं होगी सप्लाई कानपुर दक्षिण के करीब 25 मोहल्लों में 2 जुलाई से 6 जुलाई तक पेयजल का संकट रहेगा। कई इलाकों में पानी की आपूर्ति पूरी तरह बंद रहेगी, जबकि कुछ क्षेत्रों में कम दबाव से पेयजल की सप्लाई की जाएगी। जलकल विभाग ने लोगों से पानी का भंडारण कर लेने की अपील की है। पढ़ें पूरी खबर…. 9- करौली धाम इलाज कराने आए युवक की मौत, हाई बीपी और शुगर की थी समस्या हाई ब्लड प्रेशर और शुगर का इलाज कराने के लिए करौली शंकर धाम आए एक फैक्ट्री कर्मी की बुधवार देर रात करीब 3 बजे मौत हो गई। वह पांच दिन पहले परिवार के साथ आश्रम पहुंचे थे। तबीयत बिगड़ने पर उन्हें कांशीराम अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद वह आश्रम के पास किराए के मकान में रहकर इलाज करा रहे थे। पढ़ें पूरी खबर…. 10- कानपुर से छिनी यूपी टी-20 लीग की मेजबानी, अब लखनऊ में होंगे सभी मुकाबले कानपुर के ग्रीनपार्क स्टेडियम से यूपी टी-20 लीग के चौथे सीजन की मेजबानी छिन गई है। 14 अगस्त से शुरू होने वाले सभी मुकाबले अब लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेले जाएंगे। यूपीसीए के सचिव प्रेम मनोहर गुप्ता ने गुरुवार दोपहर 12 बजे बताया कि दिल्ली में हुई हाई-लेवल बैठक में यह फैसला लिया गया है। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    बदायूं में टीईटी परीक्षा में दो फर्जी अभ्यर्थी पकड़े:एक फर्जी आधार कार्ड से, दूसरा दोस्त की जगह दे रहा था एग्जाम
    Next Article
    विश्वकप, अर्जुन अवार्ड विजेता के मोहल्ले में उफना रहे सीवर:वार्ड-73 की बेटी दीप्ति शर्मा ने किया देश का नाम रोशन, निगम ने उसका मोहल्ला भी बिसराया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment