Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर के जाजमऊ गंगा पुल की मरम्मत शुरू:5 किमी लंबा जाम, अधिकारी बोले- रात तक पूरा होगा काम

    2 hours ago

    1

    0

    कानपुर-उन्नाव को जोड़ने वाले जाजमऊ गंगापुल की मरम्मत का कार्य गुरुवार को शुरू हो गया है। लंबे समय से जर्जर हालत और लगातार जाम की समस्या से जूझ रहे लोगों को इससे राहत मिलने की उम्मीद है। पुल की खराब सड़क, क्षतिग्रस्त जॉइंट और गड्ढों के कारण हजारों वाहन चालकों को रोजाना परेशानी हो रही थी। मरम्मत कार्य शुरू होने के कारण पुल पर यातायात आंशिक रूप से प्रभावित हुआ। इससे 5 किलोमीटर तक वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और जाम की स्थिति बनी रही। ट्रैफिक पुलिस और एनएचएआई कर्मियों ने सिंगल लाइन में यातायात चलाकर स्थिति सामान्य करने का प्रयास किया, लेकिन व्यस्त हाईवे होने के कारण भारी जाम लगा रहा। यह मरम्मत कार्य कानपुर की जगदंबा इंटरप्राइसेस कंपनी द्वारा किया जा रहा है। प्रोजेक्ट मैनेजर राजन यादव ने बताया कि गुरुवार सुबह से एक मिलिंग मशीन से सड़क की ऊपरी परत हटाने का काम शुरू किया गया, जो शाम 5 बजे तक पूरा होने की उम्मीद है। इसके बाद रात 11 बजे से ओवरले (डमरीकरण) का काम शुरू होगा, जिसके शुक्रवार सुबह 5 बजे तक पूरा होने की संभावना है। मरम्मत पूरी होने के बाद 5 लाख से अधिक लोगों को राहत मिलने का अनुमान है। इस पुल से रोजाना गुजरने वाले स्थानीय निवासियों, नौकरीपेशा लोगों, छात्रों और व्यापारियों को बेहतर आवागमन का लाभ मिल सकेगा। जाम में फंसे औरैया के रवि यादव और अकबरपुर के तरुण सिंह ने बताया कि वे निजी काम से लखनऊ जा रहे थे और करीब 2 घंटे से जाम में फंसे हैं, जिससे उन्हें धूप में काफी परेशानी हुई। क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि नए पुल की तुलना में पुराने गंगापुल की स्थिति अधिक खराब है और उसकी भी मरम्मत कराई जानी चाहिए, ताकि हादसों और जाम से राहत मिल सके।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हाईवे पर शार्टकट लेने में पति-पत्नी, 2 बच्चों की मौत:शाहजहांपुर में तेज रफ्तार बोलेरो के सामने आई बाइक, बच्चों के सिर फटे
    Next Article
    औरैया में एमए इस्लामिया ने जीती अस्मिता वॉलीबॉल प्रतियोगिता:रैपिड ग्लोबल स्कूल में आयोजित प्रतियोगिता में 6 टीमों ने लिया भाग

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment