Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हाईवे पर शार्टकट लेने में पति-पत्नी, 2 बच्चों की मौत:शाहजहांपुर में तेज रफ्तार बोलेरो के सामने आई बाइक, बच्चों के सिर फटे

    7 hours ago

    2

    0

    यूपी के शाहजहांपुर में गुरुवार सुबह करीब 11 बजे हाईवे पर बेकाबू बोलेरो और बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में पति-पत्नी और बेटा-बेटी की मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि शॉर्टकट लेने के चक्कर में बाइक सवार परिवार ओवरब्रिज पर रॉन्ग साइड से घुस गया। बोलेरो की स्पीड 100 से ज्यादा थी, इसलिए चालक नियंत्रण नहीं रख पाया और हादसा हो गया। टक्कर से 10 साल की बच्ची और 4 साल का बेटा 10 फीट दूर गिर गए। दोनों के सिर फट गए। पति-पत्नी बोलेरो के नीचे आ गए और करीब 5 मीटर तक घिसटते रहे। पुलिस के मुताबिक, अरुण धोबी (35) अपनी पत्नी सीमा (30), बेटे नैतिक (4) और बेटी दीक्षा (10) के साथ साले की शादी में गए थे। गुरुवार को वहां से घर लौट रहे थे। परिवार में अब सिर्फ 12 साल की बेटी प्रियांशी बची हुई है। उसका रो-रोकर बुरा हाल है। हादसा इतना जोरदार था कि बाइक चूर-चूर हो गई, जबकि बोलेरो का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। ड्राइवर बोलेरो छोड़कर मौके से फरार हो गया। घटना जिला मुख्यालय से 35 किलोमीटर दूर डीपीएस स्कूल के पास हुई। हादसे की तस्वीरें देखिए… जानिए पूरा मामला निगोही थाना क्षेत्र के रामनगर बगिया गांव के रहने वाले अरुण की शादी 14 साल पहले हुई थी। वह प्राइवेट जॉब करते थे। बुधवार को पुवायां थाना क्षेत्र के सिलखड़ी गांव के रहने वाले उनके साले सर्वजीत की शादी थी। बुधवार सुबह वह स्प्लेंडर प्लस बाइक (यूपी 27 बीवी 3343) से पत्नी और दोनों बच्चों के साथ ससुराल गए थे। बेटी प्रियांशी अपने दादा-दादी के पास रुक गई थी। गुरुवार को शादी संपन्न होने के बाद अरुण पत्नी और बच्चों के साथ घर लौट रहे थे। सुबह 11 बजे डीपीएस स्कूल से कुछ दूर पहले फ्लाईओवर पर तेज रफ्तार बोलेरो (UP 82 Q 8382) ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में परिवार बुरी तरह घायल हो गया। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग जुट गए। राहगीरों को जुटता देख बोलेरो चालक कार को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। सूचना पर थाना प्रभारी राजेंद्र कुमार रावत फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक अरुण, नैतिक और दीक्षा की मौत हो चुकी थी। पत्नी सीमा दर्द से तड़प रही थीं। पुलिस ने सीमा को पुवायां सीएचसी पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें भी मृत घोषित कर दिया। एसपी सौरभ दीक्षित ने बताया- बाइक की बोलेरो से टक्कर हुई। बाइक सवार पति-पत्नी और दो बच्चों की मौत हो गई। शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिए गए हैं। फरार बोलेरो चालक की तलाश की जा रही है। पूर्व विधायक बोले- परिजनों को 40 लाख रुपए मुआवजा मिले पूर्व विधायक रोशन लाल वर्मा ने कहा कि हमारी सरकार से मांग है कि मृतकों के परिजनों को 40 लाख रुपए का मुआवजा दिया जाए, ताकि परिवार में जीवित बची बच्ची की पढ़ाई-लिखाई और शादी हो सके। ------------------------------------- ये खबर भी पढ़ें… पुलिस चौकी पर हमला...सिपाही पर बरसाए थप्पड़, सिर फोड़ा:मिर्जापुर में दरोगा की वर्दी फाड़ी, बैज नोंचा; वकील समेत 4 हिरासत में यूपी के मिर्जापुर में भीड़ ने पुलिस चौकी के अंदर घुसकर सिपाही को घसीट-घसीटकर पीटा। दरोगा की वर्दी फाड़ दी, बैज नोंच लिया। मोबाइल भी छीन लिया। पुलिस कर्मियों से धक्का-मुक्की और जमकर गाली-गलौज की। पुलिस चौकी में करीब डेढ़ घंटे तक हाईवोल्टेज ड्रामा चलता रहा। पूरी खबर पढ़िए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    राजभर से बड़ा कोई धोखेबाज कोई नहीं- सपा विधायक:मंत्री का कांग्रेस विधायक को भाजपा में आने का ऑफर, रागिनी बोलीं- नारी को नारा बना रहे
    Next Article
    कानपुर के जाजमऊ गंगा पुल की मरम्मत शुरू:5 किमी लंबा जाम, अधिकारी बोले- रात तक पूरा होगा काम

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment