Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    राजभर से बड़ा कोई धोखेबाज कोई नहीं- सपा विधायक:मंत्री का कांग्रेस विधायक को भाजपा में आने का ऑफर, रागिनी बोलीं- नारी को नारा बना रहे

    10 hours ago

    2

    0

    यूपी में विधानमंडल का विशेष सत्र चल रहा है। लोकसभा में महिला आरक्षण संशोधन बिल गिरने को लेकर सीएम योगी ने विपक्ष के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पेश किया। इस चर्चा के दौरान सपा विधायक अतुल प्रधान और कैबिनेट मंत्री ओपी राजभर में तीखी बहस हुई। अतुल प्रधान ने कहा- ओपी राजभर से बड़ा कोई धोखेबाज नहीं हैं। सुबह भाजपा में होते हैं। शाम होते-होते सपा में चले जाते हैं। इनकी सभाओं में भाजपा के लोगों को चप्पल मारने की बात कही जाती है। इस पर राजभर भड़क गए। सुरेश खन्ना भी खड़े हुए और विधानसभा अध्यक्ष से सपा विधायक के बयान पर ऐतराज जताया। बाद में अतुल प्रधान के बयान को रिकॉर्ड से हटा दिया गया। वहीं, मंत्री आशीष पटेल ने कांग्रेस विधायक आराधना मिश्रा को बीजेपी में आने का ऑफर दिया। आराधना ने जवाब दिया- ये फसल कांग्रेस की देन है। ज्यादातर वही हैं, नाम लूंगी तो कई दुखी हो जाएंगे। सपा विधायक रागिनी सोनकर ने कहा- भाजपा सिर्फ नारी को नारा बनाकर राजनीति करना चाहती है। उन्होंने विधानसभा में कविता पढ़ी- यूपी की नारी हूं, हर रोज जलाई जाती हूं.… इससे पहले, विधानसभा में भाजपा और सपा विधायकों ने एक-दूसरे के खिलाफ नारेबाजी की। भाजपा की महिला विधायक 'साड्डा हक इत्थे रख' लिखे साइनबोर्ड लेकर पहुंचीं। सपा विधायक 2023 में पास महिला आरक्षण विधेयक को लागू करने की मांग कर रहे हैं। उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना और डिप्टी सीएम केशव मौर्य का घेराव किया। दरअसल, निंदा प्रस्ताव के जरिए सरकार की संदेश देने की कोशिश है कि कांग्रेस-सपा महिला विरोधी है। इसलिए, आरक्षण बिल पास नहीं होने दिया। जबकि, विपक्ष बताने की कोशिश करेगा कि महिला आरक्षण बिल 2023 में ही पारित हो चुका है, लेकिन सरकार उसे लागू नहीं करना चाहती। विधानसभा सत्र की कार्यवाही की पल-पल के अपडेट के लिए नीचे ब्लॉग पढ़िए-
    Click here to Read more
    Prev Article
    सऊदी क्राउन प्रिंस का सलाहकार बनना चाहता था एपस्टीन:प्राइवेट आइलैंड पर ‘मस्जिद’ बनवाई, सोने का गुंबद, मक्का से कपड़े और उजबेकिस्तान से टाइल्स मंगवाए
    Next Article
    हाईवे पर शार्टकट लेने में पति-पत्नी, 2 बच्चों की मौत:शाहजहांपुर में तेज रफ्तार बोलेरो के सामने आई बाइक, बच्चों के सिर फटे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment