Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर के जेड स्क्वायर मॉल में लगी आग:रोबोट ने संभाला मोर्चा, कंधों पर रख कराया इलाज; फायर बिग्रेड का मॉक ड्रिल

    4 hours ago

    1

    0

    कानपुर में जेड स्क्वायर मॉल में आपदा से निपटने की तैयारियों को मजबूत करने के लिए मॉक ड्रिल आयोजित की गई। इस दौरान पुलिस, अग्निशमन विभाग और मॉल प्रबंधन की टीम ने आपात स्थिति में प्रतिक्रिया देने का अभ्यास किया। ड्रिल का उद्देश्य किसी भी आपदा के समय नुकसान को कम करना और लोगों को जागरूक करना था। इस दौरान मॉल में आग लगने की स्थिति बनाई गई, जिसके बाद रोबोट की मदद से आग पर काबू पाया गया। इसके बाद रेस्क्यू टीम ने घायलों को कंधे पर उठाकर इलाज के लिए ले जाने का अभ्यास किया। पूरी प्रक्रिया करीब एक घंटे तक चली। मॉक ड्रिल में मॉल में मौजूद आम लोगों को भी शामिल किया गया। उन्हें पहले से ब्रीफ किया गया और बताया गया कि आपात स्थिति में सुरक्षित तरीके से बाहर कैसे निकलना है और दूसरों की मदद किस प्रकार करनी है। जागरूकता बढ़ाने पर जोर अधिकारियों के अनुसार, ऐसे अभ्यास से कर्मचारियों की तैयारी बेहतर होती है और आम लोगों में भी जागरूकता बढ़ती है। इससे भविष्य में किसी भी आपदा के समय स्थिति को बेहतर तरीके से संभाला जा सकता है। समन्वय के साथ काम करने का दिया संदेश विपिन टाडा ने बताया कि मॉक ड्रिल के माध्यम से मॉल कर्मचारियों, पुलिसकर्मियों और अग्निशमन कर्मियों को सिखाया गया कि किसी भी आपात स्थिति में सुनियोजित तरीके से कैसे काम करना है। उन्होंने कहा कि आपदा के समय घबराने के बजाय धैर्य और समझदारी से काम लेना जरूरी है। सभी टीमों को समन्वय बनाकर काम करने पर जोर दिया गया। संसाधनों के उपयोग का कराया अभ्यास ड्रिल के दौरान उपलब्ध संसाधनों का सही उपयोग करने का भी अभ्यास कराया गया। मॉल प्रबंधन की टीम सक्रिय रही, वहीं पुलिस और फायर विभाग के अधिकारी भी मौके पर मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बेटे की हत्या करने वाले पूर्व फौजी को उम्रकैद:शराब का विरोध करने पर 14 साल के बेटे को लाइसेंसी पिस्टल मारी थी गाेली
    Next Article
    रास्ते के विवाद पर दो पक्षों में हिंसक झड़प:संभल के रसूलपुर गांव में लाठी-डंडे चले, दो युवक गंभीर घायल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment