Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर के होटल में युवती से रेप का प्रयास:असम की रहने वाली है, बोली- नहाकर निकली, तभी आरोपी ने दबोच लिया

    4 hours ago

    1

    0

    कानपुर के नजीराबाद थाना क्षेत्र के जीटी रोड स्थित एक होटल में काम करने वाली युवती से होटल में दुष्कर्म के प्रयास का मामला सामने आया है। युवती के शोर मचाने पर आरोपी मौके से भाग निकला। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। मूलरूप से असम की रहने वाली युवती जीटी रोड स्थित होटल में काम करती है। नजीराबाद पुलिस को दी गई तहरीर में उसने बताया कि गुरुवार शाम वह नहाकर जैसे ही बाहर निकली, बल्ली नाम के युवक ने उसे बदनीयत से पकड़ लिया। छेड़छाड़ करते हुए रेप का प्रयास किया। किसी तरह वह बचकर भागी और शोर मचाया तो आरोपी मौके से भाग निकला। होटल के स्टाफ को घटना की जानकारी देने के साथ ही पीड़िता ने नजीराबाद थाने पहुंचकर पुलिस को आरोपी के खिलाफ तहरीर दी। थाना प्रभारी पवन कुमार सिंह ने बताया कि युवती की तहरीर पर रिपोर्ट दर्जकर उसकी तलाश में दबिश दी जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    48 घंटों में 16 डिग्री तक गिरा मेरठ का तापमान:बारिश के बाद हुई ठंड के साथ कोहरा भी वापस लौटा, आज भी नहीं राहत के आसार
    Next Article
    अमेठी में ईद की नमाज, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम:117 मस्जिदों-110 ईदगाहों पर पुलिस-पीएसी तैनात, ड्रोन से निगरानी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment