Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अमेठी में ईद की नमाज, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम:117 मस्जिदों-110 ईदगाहों पर पुलिस-पीएसी तैनात, ड्रोन से निगरानी

    2 hours ago

    1

    0

    अमेठी में ईद का त्योहार शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस ने व्यापक तैयारियां की हैं। जिले की 117 मस्जिदों और 110 ईदगाहों पर नमाज अदा की जाएगी, जिसके लिए पर्याप्त सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं। मुस्लिम बहुल इलाकों में पीएसी भी लगाई गई है और ड्रोन से भी निगरानी की जा रही है। प्रशासन ने मुस्लिम समुदाय से मस्जिदों में ही नमाज पढ़ने की अपील की है। ईद के त्योहार को लेकर अमेठी पुलिस पूरी तरह मुस्तैद है। जिले की 117 मस्जिद और 110 ईदगाहों के आसपास बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। इसके अतिरिक्त, मिश्रित आबादी वाले इलाकों में भी पुलिस बल की तैनाती की गई है। मुस्लिम बहुल इलाकों जैसे जामो, जगदीशपुर, मोहनगंज और अमेठी,मुसाफिरखाना में सीओ और एसडीएम के साथ-साथ स्थानीय थाने को भी लगातार भ्रमणशील रहने के आदेश दिए गए हैं। इन क्षेत्रों में पीएसी को भी तैनात किया गया है ताकि किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके। सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए, सभी बड़ी मस्जिदों और मुस्लिम बहुल इलाकों में ड्रोन टीमों को सक्रिय किया गया है। ड्रोन के माध्यम से संवेदनशील क्षेत्रों की लगातार निगरानी की जा रही है। पुलिस अधीक्षक सरवणन टी ने बताया कि ईद को सकुशल संपन्न कराने के लिए पर्याप्त सुरक्षा बल तैनात किया गया है। उन्होंने कहा कि मुसाफिरखाना, जामो, जायस और मोहनगंज में पीएसी भी लगाई गई है। सभी सर्किल क्षेत्रों में ड्रोन टीमें सक्रिय हैं और सीओ व एसडीएम को अपने-अपने क्षेत्रों में भ्रमणशील रहने के निर्देश दिए गए हैं। पुलिसकर्मियों को यह सुनिश्चित करने का आदेश दिया गया है कि लोग मस्जिदों में ही नमाज पढ़ें और सड़कों पर नमाज अदा न करें।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर के होटल में युवती से रेप का प्रयास:असम की रहने वाली है, बोली- नहाकर निकली, तभी आरोपी ने दबोच लिया
    Next Article
    हाथरस में घना कोहरा छाया, विजिबिलिटी 20 मीटर:सड़क पर दिन में भी हेडलाइट्स जलाकर रेंगते दिख वाहन, तापमान 16 डिग्री

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment